सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Nani seeks Blessings At Tirumala Temple Ahead of Release of Movie The Paradise

'द पैराडाइज' की रिलीज से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचे एक्टर नानी, भगवान का लिया आशीर्वाद; वायरल हुईं तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 26 Jun 2026 11:41 AM IST
सार

Actor Nani seeks Blessings At Tirumala Temple: जल्द ही साउथ के चर्चित एक्टर नानी की अगली फिल्म 'द पैराडाइज' रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले वह तिरुमाला मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। अभिनेता की कई तस्वीरें, वीडियो तिरुमाला मंदिर से सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

विज्ञापन
Actor Nani seeks Blessings At Tirumala Temple Ahead of Release of Movie The Paradise
तिरुमाला मंदिर पहुंचे अभिनेता नानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘द पैराडाइज’ के एक्टर्स के लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हैं। अभिनेता नानी के अलावा भी कई पॉपुलर एक्टर इस फिल्म का हिस्सा हैं। 21 अगस्त 2026 को यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की सफलता की कामना लिए अभिनेता नानी तिरुमाला मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान के दर्शन किए, आशीर्वाद लिया और बाद में फैंस ने भी मुलाकात की। 

विज्ञापन

पारंपरिक पहनावे में दिखे अभिनेता नानी 
अभिनेता नानी तिरुमाला मंदिर दक्षिण भारतीय पारंपरिक पहनावे में आए। मंदिर में भगवान के दर्शन के बाद काफी खुश नजर आए। मंदिर से बाहर आकर फैंस के साथ अभिनेता नानी ने तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। तिरुमाला मंदिर में नानी का परिवार भी उनके साथ मौजूद था। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आठ भाषाओं में रिलीज होगी ‘द पैराडाइज’
इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को आठ भाषाओं में रिलीज होगी। ‘द पैराडाइज’ को हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पैनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में देश और विदेश में रिलीज किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed