सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'धर्मन' को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। फिल्म के निर्माताओं ने एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में रजनीकांत का लुक कैसे तैयार किया गया है, यह दिखाया गया है।
Rajinikanth: कैसे तैयार हुआ 'धर्मन' में रजनीकांत का स्टाइलिश लुक? निर्माताओं ने शेयर किया खास वीडियो
The Making Video Of Rajinikanth Look For Dharman: रजनीकांत की फिल्म 'धर्मन' के निर्माताओं ने फिल्म के निर्माण का पहला मेकिंग वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दिखाया गया कि कैसे रजनीकांत के लुक को तैयार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'धर्मन' का पहला मेकिंग वीडियो
मेकिंग वीडियो में रजनीकांत और कमल हासन एक साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रजनीकांत के चश्मे, अंगूठी, घड़ी और चैन के अलावा बाकी एक्सेसरीज को दिखाया गया है, जिसे रजनीकांत ने फिल्म में पहना है। इसके साथ ही इस वीडियो में निर्देशक अश्वथ मरिमुथु रजनीकांत को उनका पोज समझाते दिख रहे हैं।
A post shared by Raaj Kamal Films International (@rkfioffl)
'धर्मन' में निभाएंगे डॉक्टर का किरदार
फिल्म 'धर्मन' के पोस्टर में रजनीकांत अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में हाथ में सर्जिकल स्केलपेल थामे नजर आ रहे हैं और उनका पैर एक बदमाश की लाश पर है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह फिल्म में एक डॉक्टर की भूमिका में होंगे।
फिल्म के निर्देशक का बदलाव
इस फिल्म के निर्देशक को लेकर काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। सबसे पहले इस फिल्म को सुंदर सी निर्देशित करने वाले थे, लेकिन उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया। इसके बाद सिबी चक्रवर्ती को चुना गया, पर उन्होंने भी फिल्म से दूरी बना ली। आखिरकार, अब अश्वथ मरिमुथु को इस फिल्म की कमान सौंपी गई है।
- मुख्य अभिनेता- रजनीकांत
- निर्माता- कमल हासन और आर. महेंद्रन (सह-निर्माता)
- संगीत- अनिरुद्ध रविचंदर
- कैमरा- निकेत बोम्मी
- एडिटिंग- प्रदीप ई. राघव
- एक्शन (स्टंट)- राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता जोड़ी 'अंबरीव'
यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' का मेकिंग वीडियो आया सामने, एक्शन सीन के लिए ऐसे की तैयारी