सब्सक्राइब करें

Rajinikanth: कैसे तैयार हुआ 'धर्मन' में रजनीकांत का स्टाइलिश लुक? निर्माताओं ने शेयर किया खास वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Thu, 25 Jun 2026 10:07 PM IST
सार

The Making Video Of Rajinikanth Look For Dharman: रजनीकांत की फिल्म 'धर्मन' के निर्माताओं ने फिल्म के निर्माण का पहला मेकिंग वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दिखाया गया कि कैसे रजनीकांत के लुक को तैयार किया गया है।
 

विज्ञापन
Rajinikanth producer share upcoming movie Dharman The making of the first look video
फिल्म 'धर्मन' - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'धर्मन' को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। फिल्म के निर्माताओं ने एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में रजनीकांत का लुक कैसे तैयार किया गया है, यह दिखाया गया है।

Rajinikanth producer share upcoming movie Dharman The making of the first look video
फिल्म 'धर्मन' - फोटो : इंस्टाग्राम

'धर्मन' का पहला मेकिंग वीडियो
मेकिंग वीडियो में रजनीकांत और कमल हासन एक साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रजनीकांत के चश्मे, अंगूठी, घड़ी और चैन के अलावा बाकी एक्सेसरीज को दिखाया गया है, जिसे रजनीकांत ने फिल्म में पहना है। इसके साथ ही इस वीडियो में निर्देशक अश्वथ मरिमुथु रजनीकांत को उनका पोज समझाते दिख रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raaj Kamal Films International (@rkfioffl)


Rajinikanth producer share upcoming movie Dharman The making of the first look video
फिल्म 'धर्मन' - फोटो : इंस्टाग्राम

'धर्मन' में निभाएंगे डॉक्टर का किरदार
फिल्म 'धर्मन' के पोस्टर में रजनीकांत अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में हाथ में सर्जिकल स्केलपेल थामे नजर आ रहे हैं और उनका पैर एक बदमाश की लाश पर है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह फिल्म में एक डॉक्टर की भूमिका में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth producer share upcoming movie Dharman The making of the first look video
फिल्म 'धर्मन' - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म के निर्देशक का बदलाव
इस फिल्म के निर्देशक को लेकर काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। सबसे पहले इस फिल्म को सुंदर सी निर्देशित करने वाले थे, लेकिन उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया। इसके बाद सिबी चक्रवर्ती को चुना गया, पर उन्होंने भी फिल्म से दूरी बना ली। आखिरकार, अब अश्वथ मरिमुथु को इस फिल्म की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन
Rajinikanth producer share upcoming movie Dharman The making of the first look video
फिल्म 'धर्मन' - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'धर्मन' की मुख्य टीम
  • मुख्य अभिनेता- रजनीकांत
  • निर्माता- कमल हासन और आर. महेंद्रन (सह-निर्माता)
  • संगीत- अनिरुद्ध रविचंदर
  • कैमरा- निकेत बोम्मी
  • एडिटिंग- प्रदीप ई. राघव
  • एक्शन (स्टंट)- राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता जोड़ी 'अंबरीव'

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' का मेकिंग वीडियो आया सामने, एक्शन सीन के लिए ऐसे की तैयारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed