Box Office Report: 14वें दिन कितनी हुई 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई, जानें 'पेद्दी' का गुरुवार का कलेक्शन
Box Office Collection Thursday: इन दिनों सिनेमाघरों में साउथ और बॉलीवुड की फिल्में लगी हुई हैं। जिनमें राम चरण की 'पेद्दी' और दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' शामिल है। जानें आज गुरुवार को दोनों फिल्मों ने कितने की कमाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पेद्दी' का हफ्तों का कलेक्शन
- 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी
- पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 193.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई
- इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते कुल 34.45 करोड़ रुपये की कमाई की
- तीसरे हफ्ते का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
'पेद्दी' का 22वें दिन का कलेक्शन
निर्देशन बुची बाबू सना की स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने चौथे गुरुवार 22वें दिन 65 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं राम चरण और जान्हवी कपूर की इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में कुल 9.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 237.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
'मैं वापस आऊंगा' का अब तक कलेक्शन
- फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की
- पहले हफते में फिल्म ने कुल 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- वहीं आज दूसरे हफ्ते का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
'मैं वापस आऊंगा' का 14वें दिन का कलेक्शन
लगभग 65 करोड़ रुपये में बनी दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने आज दूसरे गुरावार 14वें दिन 2.16 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो लगातार बढ़ती रहेगी। वहीं फिल्म ने दूसरे हफ्ते में कुल 22.36 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 34.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: Rajinikanth: कैसे तैयार हुआ 'धर्मन' में रजनीकांत का स्टाइलिश लुक? निर्माताओं ने शेयर किया खास वीडियो