सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor Birthday Actor Career And Life Known Unknown Facts

Arjun Kapoor: चुनौतियों और डिप्रेशन को हराकर बने 'इश्कजादे', क्यों हैं ट्रोलर्स के लिए ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 26 Jun 2026 07:15 AM IST
सार

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर का 41वां (26 जून 1985) जन्मदिन इस बार सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि पूरे कपूर परिवार के लिए खास बन गया है। परिवार में शहनाई की गूंज है, अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर की शादी की तैयारियाें में व्यस्त हैं। बहन की शादी के कार्यक्रम के बीच ही वह अपना जन्मदिन भी मनाएंगे। अभिनेता के जन्मदिन पर जानिए, उनके करियर और निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor Birthday Actor Career And Life Known Unknown Facts
अर्जुन कपूर का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्हें फिल्मों की दुनिया विरासत में मिली, इसके बावजूद अपनी अलग पहचान बनाने के लिए उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा। अर्जुन कपूर भी उन्हीं कलाकारों में से एक हैं। वहीं उनकी निजी जिंदगी भी कई उतार-चढ़ावों से भरी रही है। मां को बचपन में ही खोने का गम हो, डिप्रेशन जूझना हो या अब ट्रोलिंग का सामना करना हो, अर्जुन ने इन मुश्किलों का डटकर मुकाबला किया है। 

विज्ञापन

अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अलग और खास पहलू। इन बातों ने उन्हें सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक मजबूत इंसान भी बनाया है। 

विज्ञापन

Arjun Kapoor Birthday Actor Career And Life Known Unknown Facts
अर्जुन कपूर ने घटाया था 150 किलो वजन - फोटो : सोशल मीडिया

मेहनत से घटाया 150 किलो वजन  

आज स्क्रीन पर फिट और स्टाइलिश दिखने वाले अर्जुन कपूर कभी मोटापे से जूझ रहे थे। माता-पिता के अलग होने का असर उनकी मानसिक स्थिति पर पड़ा और वह डिप्रेशन में चले गए। उस दौर में उन्होंने खाने में सुकून तलाशना शुरू किया। नतीजा यह हुआ कि 16 साल की उम्र में वजन 150 किलो के करीब पहुंच गया। अस्थमा की बीमारी भी थी, जिससे सामान्य जीवन भी मुश्किल हो जाता था। बाद में अर्जुन ने खुद को पूरी तरह बदलने का फैसला किया। वर्षों की मेहनत के बाद उन्होंने वजन कम किया। आगे चलकर यही लड़का फिल्मी दुनिया में आया और हीरो बन गया। 


 

Arjun Kapoor Birthday Actor Career And Life Known Unknown Facts
अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर और चाचा अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

खानदान में मौजूद थे चर्चित सितारे 
अर्जुन कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के बेटे हैं। उनकी एक बहन अंशुला कपूर हैं। अभिनेता अनिल कपूर उनके चाचा हैं, जबकि सोनम कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर उनकी बहनें हैं। परिवार में पिता और चाचा इंडस्ट्री के बड़े नाम थे, ऐसे में अर्जुन को भी अपने लिए अलग जगह बॉलीवुड में बनानी थी। 
उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के आर्य विद्या मंदिर स्कूल से की। इसके बाद अभिनेता ने मुंबई के नारसी मोन्जी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स और नोएडा के एशियाई अकादमी फिल्म और टेलीविजन से अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने अभिनय में भी कोर्स किया है। फिल्मों में आने से पहले अर्जुन का सपना अभिनेता नहीं, बल्कि फिल्म निर्माण से जुड़ने का था। 


कैमरे के पीछे से लेकर 'इश्कजादे' तक का सफर
अर्जुन कपूर ने फिल्मों में सीधे अभिनेता के तौर पर एंट्री नहीं की थी। उन्होंने 'कल हो न हो' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसके बाद उन्होंने 'सलाम- ए- इश्क' में भी सहायक निर्देशक की भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं पिता बोनी कपूर के साथ 'नो एंट्री' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों में सहयोगी निर्माता के तौर पर भी जुड़े रहे। इस तरह अभिनय से पहले उन्होंने फिल्म निर्माण की बारीकियां करीब से समझी थीं। 
साल 2012 में रिलीज हुई ‘इश्कजादे’ ने अर्जुन कपूर की जिंदगी बदल दी। हबीब फैसल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा नजर आई थीं। फिल्म में अर्जुन के अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट डेब्यू कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला। 

विज्ञापन

Arjun Kapoor Birthday Actor Career And Life Known Unknown Facts
2 स्टेट्स में अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हिट फिल्मों ने बनाया युवा दर्शकों का पसंदीदा चेहरा

'इश्कजादे' के बाद अर्जुन कपूर ने कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया। 'गुंडे', '2 स्टेट्स', 'फाइंडिंग फैनी', 'की एंड का', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'मुबारकां' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को पसंद किया गया। खासकर '2 स्टेट्स' में निभाया गया उनका किरदार आज भी उनके करियर की सबसे सफल प्रस्तुतियों में गिना जाता है।

Arjun Kapoor Birthday Actor Career And Life Known Unknown Facts
मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में रहे अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

लव लाइफ ने भी खूब बटोरी सुर्खियां

अर्जुन कपूर का निजी जीवन भी अक्सर चर्चा में रहा है। फिल्मों में आने से पहले उनका नाम सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ जुड़ा था। बाद में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ उनका रिश्ता लगातार सुर्खियों में रहा। दोनों ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया और अक्सर साथ नजर आए। हालांकि बाद में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने बताया था कि वह पूरी तरह से सिंगल हैं। उनकी जिंदगी में प्यार की बहार नहीं आई है। 

Arjun Kapoor Birthday Actor Career And Life Known Unknown Facts
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@arjunkapoor

ट्रोल्स के निशाने पर अर्जुन कपूर 

अर्जुन कपूर ने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई लेकिन नेपोटिज्म की वजह से वह अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर आए। पिछले कुछ वर्षों में तो उनकी छोटी-बड़ी बातों काे सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल करते हैं। अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन पर ट्रोलिंग का असर नहीं होता है। अर्जुन का मानना है कि जो लोग असुरक्षा की भावना से घिरे होते हैं, वह पॉपुलर लोगों को निशाना बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed