सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Trisha krishnan And Jackie Shroff Anil Kapoor Attend Khushboo Sunder Daughter Wedding Vijay Skip Event

खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में शामिल हुईं तृषा, फैंस को खली विजय की कमी; जैकी श्रॉफ-अनिल कपूर ने भी की शिरकत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 26 Jun 2026 10:05 AM IST
सार

South Actress Khushboo Sunder Daughter Wedding Viral Videos: दक्षिण भारतीय फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर की बेटी की शादी गोवा में संपन्न हुई। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के कई कलाकार शामिल हुए। सीएम विजय की करीबी दोस्त तृषा भी शादी में दिखीं। इन वायरल वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। 

विज्ञापन
Trisha krishnan And Jackie Shroff Anil Kapoor Attend Khushboo Sunder Daughter Wedding Vijay Skip Event
खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में शामिल हुए फिल्मी सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम@singlelenzz1

विस्तार

अभिनेत्री खुशबू सुंदर और फिल्ममेकर सुंदर सी की बड़ी बेटी अवंतिका की शादी गोवा के एक रिसॉर्ट में धूमधाम से हुई। इस शादी में चिरंजीवी, नागार्जुन अक्किनेनी, वेंकटेश, अमला अक्किनेनी और तृषा कृष्णन जैसे कई कलाकार मौजूद रहे। सभी पारंपरिक पहनावे में नजर आए। इस शादी में बॉलीवुड से अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी शामिल हुए थे। 

विज्ञापन


फैंस को खली सीएम विजय की कमी
खुशबू सुंदर की बेटी की शादीी में कई सेलेब्स पहुंचे थे लेकिन सीएम विजय नहीं आए। जबकि खुशबू और उनके परिवार ने खुद जाकर विजय को शादी का न्यौता दिया था। विजय को शादी में नहीं आए लेकिन उनकी करीबी दोस्त तृषा जरूर शादी में शामिल हुईं।
विज्ञापन

एक वायरल वीडियो में तृषा को चिरंजीवी और उनकी पत्नी से बात करते हुए देखा गया। तृषा को देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिए। कुछ फैंस ने सवाल किया कि तृषा की साथ वाली सीट खाली क्यों है? इस तरह फैंस विजय की तरफ ही इशारा कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर ने पहनी वेष्टि और मुंडू
इस शादी में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी दिखे। दोनों ने साउथ के चर्चित सेलेब्स के साथ फोटो क्लिक करवाए। साथ ही यह दोनों एक्टर्स दक्षिण भारतीय पारंपरिक परिधान वेष्टि और मुंडू पहने दिखे। फैंस ने एक्टर्स की इस बात को खूब सराहा। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Single Lenzz (@singlelenzz)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed