‘ये बात अकेले में बतानी चाहिए थी’, फैन के प्यार के इजहार पर शाहरुख खान का मजेदार जवाब; वीडियो हुआ जमकर वायरल
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर अपने ह्यूमर और चार्म से फैंस का दिल जीतते नजर आए। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में मंगलुरु में हुए एक इवेंट के दौरान उनका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनके ह्यूमर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फैन के प्रपोजल पर किंग का रिएक्शन
मंगलुरु में इवेंट के दौरान एक महिला फैन ने शाहरुख से कहा कि वह उन्हें अपने पति से भी ज्यादा प्यार करती हैं। यह सुनते ही शाहरुख खान हंस पड़े और तुरंत मजाकिया अंदाज में बोले, ‘ये सब बातें अकेले में बतानी चाहिए ना।’ उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े।
हालांकि इसके बाद शाहरुख ने बहुत ही प्यार भरे अंदाज़ में बात को संभालते हुए कहा, ‘मैं आपकी भावनाओं को समझता हूं, और मुझे यकीन है आपके पति भी समझते होंगे। मैं आप सबसे प्यार करता हूं… आपके पति से भी, आपके परिवार से भी। धन्यवाद।’
A female fan to SRK ‘love you Shahrukh more than my husband’ and the reply she got by SRK ♥️ pic.twitter.com/dJ8i34oUQG
— Aman 🇵🇱 (@DonajCR7) June 25, 2026
शाहरुख ने किया इवेंट में परफॉर्म
इस इवेंट में शाहरुख खान ने अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्म भी किया और फैंस के साथ खूब बातचीत की। उन्होंने कन्नड़ में ‘नमस्कारा’ कहकर सभी का स्वागत किया और मंगलुरु के लोगों के प्यार के लिए आभार जताया।
शाहरुख ने यह भी बताया कि उनका मंगलुरु से खास कनेक्शन है, क्योंकि उन्होंने अपने बचपन के कुछ साल यहीं बिताए थे।
इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी साथ दिखेंगी, जो इस फिल्म से अपना थिएटर डेब्यू करेंगी।
ये भी पढ़ें- Welcome To The Jungle X Review: फैंस को पसंद आई अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म? जानें यूजर्स का रिएक्शन
फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, राघव जुयाल और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है।