पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: आईफा अवॉर्ड्स 2022 के लिए अबू धाबी जा सकेंगी जैकलीन फर्नांडीज, दिल्ली कोर्ट ने दी मंजूरी

Sat, 28 May 2022 09:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 28 May 2022 09:05 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज बीते कई समय से विवादों के चलते सुर्खियों में हैं। 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एक्ट्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन
Jacqueline fernandez has received permission to travel to Abu Dhabi between May 31st to June 6th to attend iifa awards
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज बीते कई समय से विवादों के चलते सुर्खियों में हैं। 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एक्ट्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच हाल ही में इस मामले में जैकलीन के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। अभिनेत्री अब अबु धाबी में होने वाले आईफा (IIFA) अवॉर्ड 2022 में शिरकत कर पाएंगी। इस सिलसिले में एक्ट्रेस को दिल्ली कोर्ट की तरफ से अनुमति मिल गई है।

Jacqueline fernandez has received permission to travel to Abu Dhabi between May 31st to June 6th to attend iifa awards
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : instagram/jacquelinef143

इस मामले में सामने आई जानकारी के मुताबिक आईफा (IIFA) अवॉर्ड 2022 में हिस्सा लेने के लिए अब जैकलीन अबु धाबी की यात्रा कर सकेंगी। इस सिलसिले में शनिवार को अभिनेत्री को दिल्ली कोर्ट से अनुमति भी मिल चुकी है। कोर्ट ने उन्हें 31 मई से 6 जून के बीच अबू धाबी की यात्रा करने की अनुमति दी है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर ईडी के निशाने पर हैं। 

Jacqueline fernandez has received permission to travel to Abu Dhabi between May 31st to June 6th to attend iifa awards
Jacqueline Fernandez - फोटो : instagram/jacquelinef143

इससे पहले एक्ट्रेस ने 11 मई को दिल्ली की एक अदालत में अवॉर्ड समारोह में शामिल होने के लिए अर्जी दाखिल की थी। अपनी इस याचिका में जैकलीन ने अबू धाबी में होने वाले आईफा अवॉर्ड्स के लिए 15 दिनों की विदेश यात्रा की अनुमति मांगी थी। अभिनेत्री ने अदालत से अबू धाबी, फ्रांस और नेपाल की यात्रा करने के लिए अनुमति मांगी थी, जिसके लिए अब एक्ट्रेस को मंजूरी मिल चुकी है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline fernandez has received permission to travel to Abu Dhabi between May 31st to June 6th to attend iifa awards
आईफा अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, आईफा अवॉर्ड्स 2022 का तीन दिवसीय इवेंट दुबई में होस्ट किया जाएगा। यह पुरस्कार समारोह 2 जून से 4 जून के बीच आयोजित होगा। आईफा अवॉर्ड्स का यह 22वां संस्करण होगा, लेकिन सेरेमनी 21वीं बार हो रही है। इससे पहले साल 2020 और 2021 में कोरोना महामारी के चलते यह समारोह रद्द कर दिया गया। आखिरी बार साल 2019 में इस अवॉर्ड सेरेमनी को मुंबई में होस्ट किया था।

विज्ञापन
Jacqueline fernandez has received permission to travel to Abu Dhabi between May 31st to June 6th to attend iifa awards
जैकलीन फर्नांडीज के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में अभिनेत्री प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में निशाने पर हैं। इस मामले में उनके खिलाफ एक सक्रिय लुक आउट सर्कुलर जारी है, जिसकी वजह से वह कहीं भी यात्रा नहीं कर सकती है। पिछले साल मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ समय के लिए उन्हें हिरासत में भी लिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed