पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Acharya: कोरियोग्राफर नंबर वन रहे गणेश आचार्य से जानिए उनकी कामयाबी की कहानी, 10 हिट गानों की जुबानी

Sat, 28 May 2022 08:59 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 28 May 2022 08:59 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Acharya top 10 songs govinda salman khan sunny deol katrina kaif kareena Kapoor Urmila mamta akshay sanjay
गणेश आचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के बड़े बड़े सितारों को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य फिल्मों में अब तक लगभग दस हजार गाने कोरियोग्राफ कर चुके हैं। अब वह हीरो बनकर फिल्म 'देहाती डिस्को' में नजर आ रहे है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए गणेश आचार्य को काफी संघर्ष करना पड़ा। लेकिन, आज वह इस  मुकाम पर पहुंचकर लोगों के प्रेरणास्रोत बने हुए है। अपनी कामयाबी का श्रेय गणेश आचार्य कई लोगो को देते हैं जिनमे सबसे पहला नाम गोविंदा का आता है। लेकिन, हमने उनसे जानने की कोशिश की उन 10 गानों के बारे में जिन्हें करते हुए गणेश आचार्य को भी उतना ही मजा आया जितना इन गानों पर नाचने वाले सितारों को, तो पेश है गणेश आचार्य टॉप 10...

Ganesh Acharya top 10 songs govinda salman khan sunny deol katrina kaif kareena Kapoor Urmila mamta akshay sanjay
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गोविंदा
गणेश आचार्य गोविंदा को अपना भगवान मानते हैं। वह कहते हैं, ‘जब मैं ग्रुप में डांस करता था तो गोविंदा ही मुझे सबसे ज्यादा सपोर्ट करते थे। जब मैं स्वतंत्र रूप से कोरियोग्राफी के लिए संघर्ष कर रहा था तो मेरी बहन ने कहा कि तुम गोविंदा की तरह डांस करते हो तो गोविंदा से क्यों नहीं मिलते। मैं गोविंदा से मिला और मेरी किस्मत बदल गई। गोविंदा ने मेरी मुलाकात डेविड धवन से करवाई और मुझे ‘कुली नंबर वन’ मिली। यहां से मेरे करियर ने जो रफ्तार पकड़ी फिर रुकी नहीं। गोविंदा के डांस में एनर्जी लेवल बहुत हाई है। उनके साथ गाना एक ही टेक में ओके हो जाता है।

Ganesh Acharya top 10 songs govinda salman khan sunny deol katrina kaif kareena Kapoor Urmila mamta akshay sanjay
सलमान खान  - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान 
सलमान खान के साथ गणेश आचार्य ने सबसे पहले 'जुड़वा' फिल्म की थी। सलमान खान के साथ पहली फिल्म 'जुड़वा' के बाद 'बीवी नंबर वन' 'बॉडीगॉर्ड' 'हैलो ब्रदर' से लेकर 'दबंग’ तक गणेश आचार्य और सलमान का साथ रहा। वह कहते हैं, ’सलमान खान का अपना स्टाइल है और कोरियोग्राफी में इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है कि किस एक्टर का स्टाइल कैसा है? उसी के हिसाब से मोमेंट्स बनाने पड़ते है। देखा जाए तो सलमान खान से मुझे मिलवाने का श्रेय गोविंदा को ही जाता है। गोविंदा ने मुझे डेविड धवन से मिलवाया और 'जुड़वा' के निर्देशक डेविड धवन ही थे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Acharya top 10 songs govinda salman khan sunny deol katrina kaif kareena Kapoor Urmila mamta akshay sanjay
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
गणेश कहते हैं, ‘अक्षय कुमार के साथ मैंने सबसे पहले फिल्म 'मैदान ए जंग' की थी। के सी बोकाडिया की फिल्म थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर के  ऊपर होली सॉन्ग कोरियोग्राफ किया था। इस फिल्म के बाद  अक्षय कुमार के साथ मेरा भाई जैसा रिश्ता हो गया। अभी मैं अक्षय कुमार के साथ ज्यादा फिल्में कर रहा हूं। लॉकडाउन में मैंने अक्षय कुमार की छह फिल्में कीं। मेरी फिल्म ‘देहाती डिस्को’ में उन्होंने अपनी आवाज भी दी है।’

विज्ञापन
Ganesh Acharya top 10 songs govinda salman khan sunny deol katrina kaif kareena Kapoor Urmila mamta akshay sanjay
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त
‘संजय दत्त तो मेरी जान हैं। हम सब उन्हें प्यार से बाबा बुलाते हैं। जब मैं कमल मास्टर जी का असिस्टेंट था तब से संजय दत्त से हमारी पहचान है। संजय दत्त के साथ मैंने फिल्म 'जंग' में 'आइला लड़की बड़ी मस्त' पहली बार कोरियोग्राफ किया था। संजय बाबा बहुत खुश हुए क्योंकि पहले हमारी मुलाकातें कमल मास्टर के सेट पर होती थी जब मैं डांसर था। जब मैंने उनको ‘जंग’ में कोरियोग्राफ किया तो वह बहुत खुश हुए। शूटिंग के दौरान हम अक्सर बीते दिनों की बातें किया करते थे।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed