फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेटर शिवम दुबे के घर पहुंचीं संभावना सेठ, धूमधाम से मनाया जन्मदिन; शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Fri, 26 Jun 2026 06:02 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 26 Jun 2026 06:02 PM IST
सार

Shivam Dube Birthday: क्रिकेटर शिवम दुबे आज 26 जून को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी इस खुशी में टीवी अभिनेत्री संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी भी शामिल हुए।
 
विज्ञापन
cricketer shivam dube birthday celebration with wife anjum khan sambhavna seth and avinash dwivedi See photos
क्रिकेटर शिवम दुबे का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम

इन दिनों भोजपुरी-टेलीविजन अभिनेत्री संभावना सेठ की खुशियां सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में संभावना सेरोगेसी से जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं। संभावना ने क्रिकेटर शिवम दुबे के घर जाकर उनका जन्मदिन मनाया। जिसकी झलक संभवाना ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

cricketer shivam dube birthday celebration with wife anjum khan sambhavna seth and avinash dwivedi See photos
शिवम दुबे का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम
शिवम दुबे के जन्मदिन का जश्न
संभावना इन दिनों बेहद खुश हैं। हाल ही में वह सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों- एक बेटा और एक बेटी की मां बनी हैं, जिससे उनका और उनके पति अविनाश द्विवेदी का परिवार पूरा हो गया है। अपनी इस नई खुशी के बीच, संभावना घर और सोशल लाइफ दोनों को बखूबी संभाल रही हैं। इसी बीच, 26 जून को उन्होंने भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
cricketer shivam dube birthday celebration with wife anjum khan sambhavna seth and avinash dwivedi See photos
शिवम दुबे का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम
बर्थडे पार्टी की सजावट
संभावना और उनके पति अविनाश, शिवम दुबे के घर पहुंचे और उनके परिवार के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया। बर्थडे पार्टी के लिए घर को गोल्डन और सिल्वर रंग के गुब्बारों से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
cricketer shivam dube birthday celebration with wife anjum khan sambhavna seth and avinash dwivedi See photos
शिवम दुबे का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम
भाई-बहन का प्यार
संभावना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे भाई शिवम दुबे, इंडिया को ऐसे ही गर्व महसूस कराते रहो।' इस पर शिवम ने भी प्यार से जवाब देते हुए लिखा, 'शुक्रिया बहन।' 
विज्ञापन
cricketer shivam dube birthday celebration with wife anjum khan sambhavna seth and avinash dwivedi See photos
शिवम दुबे का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम
शिवम दुबे की निजी जिंदगी
शिवम दुबे ने 16 जुलाई 2021 को अंजुम खान से शादी की थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी।

यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने केक काटकर मनाया जन्मदिन, बहन अंशुला ने भाई को दी शुभकामनाएं; शेयर किया खास वीडियो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed