बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने पति जहीर इकबाल के साथ छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बेहद खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
'जीना इसी का नाम...' पति जहीर संग सोनाक्षी सिन्हा ने साझा की रोमांटिक तस्वीरें; फैंस ने लुटाया प्यार
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Thailand Vacation Photos: सोनाक्षी सिन्हा ने आज पति जहीर इकबाल के साथ थाईलैंड से खूबसूरत रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं। सोनाक्षी की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड में मनाई शादी की दूसरी सालगिरह
सोनाक्षी और जहीर अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने के लिए थाईलैंड के मशहूर फुकेट आइलैंड गए हैं। समुद्र किनारे की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, 'लिव, लव, लाफ, जीना इसी का नाम है।'
समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज
शेयर की गई तस्वीरों में इस कपल के कई प्यारे पल कैद हुए हैं। एक तस्वीर में जहीर, सोनाक्षी के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों समंदर की लहरों के बीच खुशी से दौड़ रहे हैं। एक तस्वीर में वे ढलते सूरज के सामने एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं।
इन तस्वीरों में दोनों का स्टाइल देखने लायक है। दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहने हैं। सोनाक्षी ने सफेद रंग के को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। वहीं जहीर सफेद शर्ट और ब्लू जींस में बेहद हैंडसम दिखे।
फैंस ने लुटाया प्यार
सोनाक्षी और जहीर की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'किसी की नजर न लगे, मैं इन्हीं तस्वीरों का इंतजार कर रहा था।' दूसरे फैन ने लिखा, 'इंडिया और बॉलीवुड का बेस्ट कपल।' एक और फैन ने लिखा, 'बेहद खूबसूरत।'
सोनाक्षी का वर्कफ्रंट
सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार ओटीटी पर आई सीरीज 'सिस्टम' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी थीं। इसके अलावा वे 'निकिता रॉय' और 'जटाधरा' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल, उनके पास कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है।
यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ से सामने आए नए पोस्टर्स, 'कंपाउंडर'-'बब्बन बबुआ' और 'बबलू पंडित' बने जितेंद्र ने लूटी महफिल