{"_id":"6a3e60313fb5b245a40e6f28","slug":"maheep-kapoor-is-not-43-she-is-52-clarifies-her-age-on-soha-ali-khan-podcast-2026-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मैं शानदार दिखना चाहती हूं', 43 की नहीं इतने साल की हैं शनाया की मां महीप कपूर; बढ़ती उम्र पर रखी अपनी राय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मैं शानदार दिखना चाहती हूं', 43 की नहीं इतने साल की हैं शनाया की मां महीप कपूर; बढ़ती उम्र पर रखी अपनी राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री महीप कपूर ने हाल ही में एक खुलासा किया है। इसे लेकर फैंस हैरान हैं। एक पॉडकास्ट में संजय कपूर की पत्नी ने अपनी उम्र को लेकर लंबे समय से चली आ रही उलझन पर बात की। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ उम्र बढ़ने को अपनाने के बारे में चर्चा की। महीप कपूर अभिनेत्री शनाया कपूर की मां हैं।
महीप को उम्र बढ़ने पर है गर्व
ऑल अबाउट हर पॉडकास्ट में महीप कपूर ने बताया कि उन्हें 52 साल की होने पर गर्व है। बातचीत के दौरान सोहा अली खान ने माना कि शुरू में उन्हें महीप से उनकी उम्र पूछने में घबराहट हो रही थी। इसकी वजह यह थी कि अक्सर यह सवाल पूछना अच्छा नहीं माना जाता। हालांकि, महीप ने ईमानदारी के साथ इस सवाल का स्वागत किया।
3 of 5
महीप कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@maheepkapoor
इंटरनेट पर सही जानकारी नहीं है
अपनी उम्र को लेकर फैली उलझन पर बात करते हुए महीप ने मजाक में कहा कि उनके बारे में इंटरनेट पर मौजूद जानकारी सही नहीं है। उन्होंने कहा 'जो लोग मुझे थोड़ा-बहुत जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं थोड़ी सीधी-सादी और साफ बात करने वाली इंसान हूं। दुर्भाग्य से, विकिपीडिया पर तो मैं अभी भी भ्रूण की अवस्था में ही दिखाई देती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महीप कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@maheepkapoor
सोहा को उम्र को लेकर था कंफ्यूजन
इसके बाद सोहा ने बताया कि एपिसोड की तैयारी करते समय उन्हें उम्मीद थी कि वह 50 के आस-पास उम्र वाली किसी महिला से बात करेंगी, लेकिन ऑनलाइन जानकारी में महीप की उम्र 43 साल बताई गई थी। उम्र को लेकर सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए महीप ने कहा 'मैं 43 साल की नहीं हूं, मैं 52 साल की हूं और मुझे 52 साल की होने पर गर्व है।'
विज्ञापन
5 of 5
महीप कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@maheepkapoor
महीप ने दी बेबाक अंदाज में जानकारी
महीप की बात सुनकर सोहा ने मजाक में कहा 'इसीलिए आप 52 साल की उम्र में भी इतनी शानदार दिखती हैं। जब उम्र 43 साल बताई गई थी, तो मुझे लगा था कि आप 43 साल के हिसाब से ठीक-ठाक दिखती हैं।' इसके बाद महीप ने अपने बेबाक अंदाज में सही जानकारी दी। उन्होंने कहा 'मैं शानदार दिखना चाहती हूं और दोस्तों, मैं 52 साल की हूं। मेरा जन्म 1973 में हुआ था, 29 अप्रैल को। लंदन में मेरा जन्म हुआ था, शायद शाम 5 बजे के आसपास। उन्होंने बढ़ती उम्र को सहजता से स्वीकारने की सलाह दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।