बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपनी केक काटते हुए जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं अर्जुन की बहन अंशुला ने भी भाई को स्पेशल वीडियो पोस्ट के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है।
अर्जुन कपूर ने केक काटकर मनाया जन्मदिन, बहन अंशुला ने भाई को दी शुभकामनाएं; शेयर किया खास वीडियो
Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर आज 41 साल के हो गए हैं। अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो और संदेश शेयर किया है। यह पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी पर जन्मदिन के जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में पांच केक नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक केक को अर्जुन काटते हुए बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा सोनम और रिया कपूर ने भी अर्जुन को जन्मदिन की बधाई दी है। अर्जुन के जन्मदिन के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
अंशुला का भाई के लिए खास संदेश
अंशुला ने अर्जुन कपूर को अपना पहला दोस्त, पहला रक्षक और सबसे बड़ा सहारा बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों की प्यारी झलक फैंस को बेहद पसंद आ रही है। अंशुला ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'मुझे आपके बिना की दुनिया याद नहीं है और मैं इसके बिना रहने की सोच भी नहीं सकती। आपकी छोटी बहन होना मेरे लिए गर्व की बात है।'
'आई लव यू भाई'
अंशुला ने आगे लिखा, 'मैं दुआ करती हूं कि आपकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे, आपके सपने सच हों और आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहे। हर मोड़ पर मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद भाई, आई लव यू।'
अंशुला कपूर की शादी की तैयारियां
हाल ही में अंशुला कपूर की सगाई हुई है, जिसकी तस्वीरें अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अर्जुन ने अपनी बहन को बधाई देते हुए लिखा कि वह उनके लिए बेहद खुश हैं। अंशुला की शादी की रस्में 'माता की चौकी' के साथ शुरू हो चुकी हैं। उनकी चाची महीप कपूर ने भी इस शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर शेयर किए हैं।