फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने किया घर में नन्हे मेहमान के आने का ये इशारा, ‘सिंबा 2’ और ‘सिंघम 3’ पर भी खुलासे

Sat, 28 May 2022 08:36 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sat, 28 May 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh shares his thoughts on becoming father Deepika padukone rohit Shetty simmba 2 singham 3
रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ की तैयारियों के बीच से समय निकालकर निर्देशक रोहित शेट्टी ने शनिवार को अपना एक नया कमर्शियल लॉन्च किया। अपनी पिछली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के फ्लॉप होने का किस्सा पीछे छोड़ अभिनेता रणवीर सिंह भी यहां पूरी मस्ती में दिखे। दोनों ने एक साथ फिल्म ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ में काम किया है। और, इन दोनों फिल्मों का रास्ता रोहित शेट्टी की इससे पहले बने एक कमर्शियल से होकर गुजरता है। मौका तो दोनों के नए कमर्शियल का था लेकिन दोनों मिले तो फिर ढेर सारी बातें हुईं। और, इतनी हुईं कि रणवीर सिंह से लोगों ने ये तक पूछ लिया कि वह असल जिंदगी में पिता कब बनने वाले हैं? क्या जवाब दिया रणवीर सिंह ने इसका, ये जानने से पहले आपको इस प्रेस कांफ्रेस के कुछ और किस्से बताते हैं।

Ranveer Singh shares his thoughts on becoming father Deepika padukone rohit Shetty simmba 2 singham 3
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणवीर सिंह ने रोहित की रखी शर्त
एक फूड ब्रांड के शनिवार को जारी हुए कमर्शियल से पहले रणवीर सिंह इसी ब्रांड का एक और कमर्शियल कर चुके हैं। रणवीर बताते हैं, ‘पांच साल पहले उन्हें जब पहली बार इस फूड ब्रांड के विज्ञापन के लिए संपर्क किया तो उन्होंने शर्त रखी कि अगर इसे रोहित शेट्टी बनाएंगे तो ही वह इस विज्ञापन में काम करेंगे। विज्ञापन की शूटिंग की चार पांच दिन तक हैदराबाद में होनी थी लेकिन मैंने पूरी मेहनत करके इसे दो ही दिन में पूरा कर लिया। रोहित शेट्टी खुश हुए और मेरा नंबर उनकी फिल्म ‘सिंबा’ में लग गया।’

Ranveer Singh shares his thoughts on becoming father Deepika padukone rohit Shetty simmba 2 singham 3
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यशराज स्टूडियो में मिला ऑफर 

रणवीर सिंह बताते हैं, ‘मैं यशराज स्टूडियो डबिंग कर रहा था और तभी रोहित शेट्टी आए और कहा कि मेरे पास एक आइडिया है। मैं तो यह सुनने के लिए इंतजार ही कर रहा था। उन्होंने विज्ञापन फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई। ये फिल्म बनी तो मुझे ‘सिंबा’ मिली। फिर ‘सूर्यवंशी’ और अब ‘सर्कस’ आने वाली है। और आगे न जाने क्या क्या होने वाला है। मेरे मन में बोलने के लिए बहुत कुछ है लेकिन अभी बोल नहीं सकता।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh shares his thoughts on becoming father Deepika padukone rohit Shetty simmba 2 singham 3
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हो गया ‘सिंबा 2’ और ‘सिंघम 3’ का खुलासा
इस मौके पर रणवीर सिंह के मुंह से जैसे ही बातों बातों में निकला कि जल्द ही ‘सिंबा 2’ भी आएगी तो रोहित शेट्टी ने बात को संभालते हुए कहा, ‘बोल दिया ना।’ फिर रोहित शेट्टी ने खुलासा किया किया कि अभी तो सिंघम भी फिर से आएगा। फिर सिंबा लौटेगा और अगर इस बीच गोलमाल की डिमांड हुई तो उसका भी सीक्वल आएगा। इस बीच चर्चा ये भी चली कि क्या दीपिका पादुकोण भी उनकी अगली ‘सिंघम’ में दिखने वाली हैं तो रोहित ने ना तो नहीं की लेकिन खुलकर हां भी नहीं की।

विज्ञापन
Ranveer Singh shares his thoughts on becoming father Deepika padukone rohit Shetty simmba 2 singham 3
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

और, दीपिका मां कब बनेंगी?
इस मौके पर रोहित शेट्टी ने इस राज पर से भी पर्दा हटाया कि रणवीर सिंह उनकी फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ पर खूब मंडराया करते थे। बहाना तो उनका दीपिका पादुकोण से मिलने का रहता था लेकिन उनका असल निशाना रोहित शेट्टी से मिलने का ही होता था। दीपिका और रणवीर का बार बार साथ में जिक्र होने पर सवाल ये भी उठा कि 10 साल से चले आ रहे इस रिश्ते की शादी को ही चार साल होने को हैं तो अब घर में किलकारी कब गूंजेगी? रणवीर सिंह इस सवाल पर बोले, ‘अब मैं क्या बोलूं। जब दीपिका कान फेस्टिवल से आएंगी तो आप लोग उन्हीं से ये सवाल पूछ लेना।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed