फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchayat: ये हैं 'पंचायत' के असली ग्राम प्रधान और सचिव, जानिए कितनी जुदा है वेब सीरीज के किरदारों से जिंदगी

Sat, 28 May 2022 07:48 PM IST
Dinesh Sharma दिनेश शर्मा
Updated Sat, 28 May 2022 07:48 PM IST
सार

चर्चित वेब सीरीज पंचायत-2 मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की महोड़िया गांव में फिल्माई गई है। यहां करीब दो महीने से ज्यादा क्रू ने मेहनत की थी। आज हम आपको मिलवाते हैं इस गांव की असल प्रधान, प्रधान पति, पंचायत सचिव से। 

विज्ञापन
Panchayat: This is the real village head and secretary of 'Panchayat', know how different life is from the characters of the web series
पंचायत-2 की शूटिंग मप्र के गांव महोड़िया में हुई है। आपको मिलवाते हैं इसी गांव के असल प्रधान, प्रधान पति और सरपंच से - फोटो : अमर उजाला
आजकल प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत की चर्चा जोरों पर हैं। उत्तर प्रदेश के बलिया के एक गांव फुलैरा की कहानी इस वेब सीरीज में दिखाई गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस गांव को फुलैरा दिखाया गया है वो असल में मध्य प्रदेश के सीहोर का महोड़िया गांव है। पंचायत की पूरी शूटिंग महोड़िया गांव में हुई है। आज हम आपको मिलवाते हैं इस गांव की असल प्रधान, प्रधान पति, पंचायत सचिव और सहायक से। गांव की सरपंच राजकुमारी सिसौदिया हैं। सचिव हरीश जोशी और सहायक प्रताप सिंह हैं। सरपंच पति लालसिंह सिसौदिया ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की है और फिल्म के पीछे की मेहनत के बारे में बताया है। पढ़िए बातचीत के प्रमुख अंश-

 
Panchayat: This is the real village head and secretary of 'Panchayat', know how different life is from the characters of the web series
फिल्म में सरपंच की भूमिका नीना गुप्ता ने निभाई है, महोड़िया की असली सरपंच राजकुमारी सिसौदिया हैं। - फोटो : अमर उजाला
सवाल: फिल्म के बारे में क्या कहेंगे
जो फिल्म बनाई है, वो गांवों की हकीकत के नजदीक है। जो पंचायतों में होता है, वही फिल्म में बताया है। फिल्म काफी अच्छी बनी है। पहला पार्ट अच्छा था, दूसरा उससे भी अच्छा बन पड़ा है। टीम की मेहनत नजर आती है।
 
Panchayat: This is the real village head and secretary of 'Panchayat', know how different life is from the characters of the web series
फिल्म में प्रधान पति की भूमिका रघुवीर यादव ने निभाई है। महोड़िया के सरपंच पति लालसिंह सिसौदिया हैं। - फोटो : अमर उजाला
सवाल: आपके गांव तक कैसे पहुंची टीम
टीम ने पहले करीब 150 गांवों का भ्रमण किया था। उसके बाद हमारे गांव पहुंचे थे। फिल्म के लिहाज से जो कुछ चाहिए था, वो सब महोड़िया में मिल गई। आठ-दस बार का गांव का अलग-अलग लोगों ने निरीक्षण किया, तब जाकर गांव शूटिंग के लिए फाइनल किया गया। पंचायत भवन गांव से हटकर चाहिए था, वो यहा था। प्रधान का घर जैसा चाह रहे थे, वैसा मेरा घर मिल गया उनको। घर का माहौल, सामान, मवेशी वगैरह सब फिल्म के लिहाज से टीम को सही लगा। सब कुछ ठीक लगने के बाद टीम ने कलेक्टर से अनुमति ली, पंचायत से अनुमति ली। फिर शूट शुरू किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat: This is the real village head and secretary of 'Panchayat', know how different life is from the characters of the web series
फिल्म में सचिव की भूमिका में जितेंद्र कुमार है, महोड़िया से सचिव हरीश जोशी हैं। - फोटो : अमर उजाला
सवाल: पूरी शूटिंग के दौरान सबसे अच्छा क्या रहा
मुझे तो बहुत खुशी हुई, क्योंकि कई गांव वालों को रोजगार मिला, फिल्म में काम करने का मौका मिला। मेरा घर एक तरीके से उन्हीं के सुपुर्द था। पूरे गांव में कहीं-कोई समस्या शूटिंग से हुई न ही शूटिंग कर रहे लोगों को गांववालों से हुई। थोड़ी सी टीस इस बात की जरूर रही कि फिल्म में उन्होंने गांव का नाम फुलेरा रखा था, महोड़िया ही रख लेते तो खुशी कई गुना बढ़ जाती।
 
विज्ञापन
Panchayat: This is the real village head and secretary of 'Panchayat', know how different life is from the characters of the web series
फिल्म में दिखाया पंचायत भवन और गांव का असल पंचायत भवन - फोटो : सोशल मीडिया
सवाल: आपके गांव से कैसे जुड़ती है कहानी
मेरा एक बेटा और बेटी है। मेरी पत्नी गांव की प्रधान हैं। फिल्म में रिंकी ने जो गाड़ी चलाई थी, वो भी मेरी बेटी की थी। फिल्म की कहानी को गांव से काफी निकट महसूस करता हूं। गांवों में जो होता है, वही फिल्माया गया है। जैसे नरेगा का काम हो गया, बरात ठहरने का हो गया, गांवों में अंधविश्वास की बात हो, मिट्टी बेचने का हो, कहने का मतलब है कि जो हमारे आसपास होता है, उसे ही फिल्म में रखा गया है। इस वजह से हमारी अपनी कहानी लगती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed