पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Urmila Matondkar opens up on initially refusing Chamma Chamma Says Raj Kumar Santoshi convinced her

'छम्मा छम्मा' गाने में डांस नहीं करना चाहती थीं उर्मिला मातोंडकर, निर्देशक की इस बात से हुईं राजी

Fri, 26 Jun 2026 05:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 26 Jun 2026 05:41 PM IST
सार

Urmila Matondkar: उर्मिला मातोंडकर ने अपना मशहूर गाना 'छम्मा छम्मा' के बारे में कई अहम बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग कितने दिनों में हुई।

विज्ञापन
Urmila Matondkar opens up on initially refusing Chamma Chamma Says Raj Kumar Santoshi convinced her
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : एक्स@IyanAmjad

विस्तार

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने अपने करियर के सबसे बड़े गानों में से एक 'छम्मा छम्मा' के बारे में बात की है। इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं एक्ट्रेस ने 'चाइना गेट' के आइकॉनिक डांस नंबर को बनाने के बारे में बताया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि डायरेक्टर राज कुमार संतोषी के मनाने से पहले उन्होंने शुरू में गाने में परफॉर्म न करने का फैसला किया था।
विज्ञापन

Urmila Matondkar opens up on initially refusing Chamma Chamma Says Raj Kumar Santoshi convinced her
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : एक्स@IyanAmjad
अभिनेत्री ने याद किया किस्सा
अभिनेत्री ने इस गाने के पर्दे के पीछे के किस्से को याद किया। उन्होंने उस पल को याद किया जब उनसे गाने के लिए संपर्क किया गया था। उन्होंने कहा 'मुझसे संपर्क किया गया और बताया गया कि चाइना गेट के मशहूर डायरेक्टर राज कुमार संतोषी जी चाहते थे कि मैं फिल्म के लिए एक आइटम सॉन्ग में गेस्ट अपीयरेंस करूं। तो मैं बिल्कुल इसके फेवर में नहीं थी क्योंकि आइटम सॉन्ग उस वक़्त बहुत गलत तरीके से देखे जाते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Urmila Matondkar opens up on initially refusing Chamma Chamma Says Raj Kumar Santoshi convinced her
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : urmilamatondkarofficial
इस तरह राजी हुईं उर्मिला
उर्मिला ने बताया कि राज कुमार संतोषी ने उनसे सिर्फ गाने में परफॉर्म करने के लिए नहीं कहा था। इसके बजाय, उन्होंने अपने बड़े मकसद के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वह एक ऐसा डांस नंबर बनाना चाहते थे जिसे ऑडियंस वर्षों तक याद रखें। जब भी लोग डांस की बात करते हैं तो एक गाना है, जो आदमी की आंखों के सामने आता है। मुझे उस गाने से बेहतर गाना करना है।'
निर्देशक की बातों ने आखिरकार एक्ट्रेस को प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए मना लिया। यह फैसला उनके करियर के सबसे अहम पलों में से एक बन गया, जिसमें 'छम्मा छम्मा' ने दर्शकों के बीच हमेशा के लिए पॉपुलैरिटी हासिल की।
विज्ञापन

Urmila Matondkar opens up on initially refusing Chamma Chamma Says Raj Kumar Santoshi convinced her
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial/
तीन दिनों में पूरी हुई शूटिंग
उर्मिला ने यह बताकर भी सबको हैरान कर दिया कि इस बड़े गाने को कितनी जल्दी फिल्माया गया था। उन्होंने याद किया कि प्रोडक्शन शुरू होने से पहले उन्होंने कोरियोग्राफर गणेश मास्टर से बात की थी और उनसे शूटिंग शेड्यूल के बारे में पूछा था। उन्होंने बताया था कि यह गाना 12 दिन शूट में होना था, मगर इसकी शूटिंग तीन दिनों में पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed