Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने किया बड़ा खुलासा, किस चीज लिए चुना था ‘चुड़ैल का बदला’ नाम!
Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती की जिंदगी को एक घटना ने पूरी तरह से बदल दिया था। इन दिनों वह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत में लगी हैं। एक्टिंग के कम होते मौकों के बीच एक अलग तरह का काम उन्होंने शुरू किया है। इस काम के लिए ही अलग नाम वह सोच रही थीं। ‘चुड़ैल का बदला’ नाम भी उन्होंने चुना। फिर वह अपने फैसले से पलट गईं? जानिए, क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बड़ा विवाद खड़ा हुआ। इस विवाद ने रिया चक्रवर्ती की जिंदगी को बदलकर रख दिया। अब वह बतौर एंटरप्रेन्योर काम कर रही हैं। अपना एक क्लोदिंग ब्रैंड एक्ट्रेस ने शुरू किया है। इसके लिए जब नाम सोचने की बारी आई तो उन्होंने ‘ब्लैक शीप’ और ‘चुड़ैल का बदला’ जैसे नाम सोचे थे। फिर बाद में यह नाम ब्रैंड को दिए नहीं। इसकी वजह भी रिया ने हालिया एक इंटरव्यू में साझा की है।
क्यों नहीं रखा ब्रैंड का नाम ‘चुड़ैल का बदला’?
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' के हालिया एपिसोड में रिया ने अपने क्लोदिंग ब्रांड 'चैप्टर 2' के बारे में बात की। वह कहती हैंं, ‘मैं ब्रांड का नाम 'चुड़ैल का बदला' रखने के लिए बहुत एक्साइटेड थी। मैंने कूल टी-शर्ट और मर्चेंडाइज बनाने की भी कल्पना की थी। सबने मुझे इतना नेगेटिव न होने के लिए कहा। लेकिन मैं कहती रही कि यह नेगेटिव नहीं है, यह मजेदार है। फिर मैं ब्रांड का नाम 'ब्लैक शीप' रखना चाहती थी। मैंने 'ब्लैक शीप' लिखे हुए ब्रेसलेट भी बनवाए थे। दरअसल, उस समय हमें समाज की ब्लैक शीप (अलग-थलग या गलत समझे जाने वाले लोग) जैसा महसूस हो रहा था।’
सुशांत की मौत ने कैसे बदली रिया की जिंदगी
साल 2020 में अपने पूर्व बॉयफ्रेंड और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया को जेल जाना पड़ा। उन पर कई आरोप लगे। पिछले साल इस मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की क्लोजर रिपोर्ट से रिया को राहत मिली। उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। रिया ने एक इंटरव्यू में इस मुश्किल दौर का जिक्र किया था, अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर बात की।