पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Kunal Kemmu reality show Alliance new promo dropped makers hint at changing teams and tough choices

Alliance: कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' में नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी; क्या सोहेल खान की भी होगी एंट्री?

Fri, 26 Jun 2026 05:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 26 Jun 2026 05:06 PM IST
सार

Alliance Show New Promo: अभिनेता कुणाल खेमू इन दिनों नए शो 'अलायंस' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसका नया प्रोमो आज शुक्रवार को रिलीज हुआ है। इसे देख दर्शक शो के फॉर्मेट के बारे में और जानकारी ले सकते हैं। यह शो काफी अलग होगा। 

विज्ञापन
Actor Kunal Kemmu reality show Alliance new promo dropped makers hint at changing teams and tough choices
कुणाल खेमू-सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' की शुरुआत ओटीटी पर हो चुकी है। आज शुक्रवार 26 जून से शुरू हुए शो का फॉर्मेट काफी अलग है। इसमें 16 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। गेम को बरकरार रखने के लिए और इससे जुड़े रहने के लिए इनमें मुकाबला होगा। दिलचस्प बात यह है कि हर बार एलिमिनेशन के बाद शो से नए प्रतिभागी जुड़ेंगे। बनिजे एशिया (Banijay Asia) द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस शो में 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट शामिल हैं, जो असल जिंदगी में पहले से जाने-पहचाने लोगों के साथ शो में आते हैं। 

विज्ञापन


क्या होगा शो का फॉर्मेट?
इन जोड़ियों में परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और जाने-पहचाने चेहरे शामिल हैं। आज जारी हुए शो के नए प्रोमो में इस बात का साफ पता चलता है कि जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा, इन रिश्तों की परीक्षा होगी। सामने आए प्रोमो में प्रतिभागी जोड़ियों में प्रतिस्पर्धा करते हुए दिख रहे हैं, जिसके बाद उन्हें बताया जाता है कि आखिर में हर खिलाड़ी को अपने लिए खेलना होगा। इसमें यह भी इशारा किया गया है कि हर हफ्ते अलायंस (गठबंधन) बदलेंगे, और कॉम्पिटिशन के आगे बढ़ने के साथ कंटेस्टेंट नई टीमें बनाएंगे और पुरानी टीमें तोड़ेंगे। 

विज्ञापन

ड्रामा, रणनीति और होगा क्लेश
शो के प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा है, 'एंटरटेनमेंट होगा मस्त, क्यों कि वाट लगेगी जबर्दस्त। कुणाल खेमू बताते दिख रहे हैं कि शो में साथ आने वाले लोग भी एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। यहां कलेश होगा, रणनीति होगी और ड्रामा होगा। सबको अपने से मतलब होगा। शो में हर हफ्ते होने वाले एलिमिनेशन और वाइल्डकार्ड एंट्री से गेम में लगातार बदलाव आने की उम्मीद है, जिससे कंटेस्टेंट को अपनी योजनाओं और फैसलों पर फिर से सोचना पड़ सकता है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Banijay Asia (@banijayasia)




सोहेल खान भी होंगे शो में शामिल?
इस शो में हिस्सा लेने वाली सेलिब्रिटी जोड़ियां हैं- रवि किशन और रीवा किशन, मिनी माथुर और निखिल चिनप्पा, कुशाल टंडन और अर्सलान गोनी, जैद दरबार और डेजी शाह, रूही दोसानी और नीति टेलर, पायल धारे (गेमिंग) और सब्बी सूरी, वंशज सिंह और अरमान खेरा। इनके अलावा और डेलबर आर्या और डॉली जावेद भी हैं। कुणाल खेमू बतौर होस्ट भूमिका निभा रहे हैं। 'अलायंस' 26 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। इसके नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे रिलीज होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोहेल खान भी 'अलायंस' में शामिल हो सकते हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सोहेले इस शो में शामिल होने वाले पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट में से एक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed