फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की फिल्म ‘लवरात्रि’ को बैन करने की मांग, गुजरात हाईकोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका

Sat, 15 Sep 2018 11:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
PIL filed against salman khan film loveratri in gujarat high court
Loveratri

सलमान खान की फिल्म 'लवरात्रि' की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। अहमदाबाद के एक संगठन ने शुक्रवार को गुजरात हाईकोर्ट में एक याचिका दायर करके यह दावा करते हुए फिल्म 'लवरात्रि' पर रोक की मांग की कि उसके शीर्षक और सामग्री से हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म के पांच अक्टूबर को रिलीज होने से हिंदुओं की भावनाएं आहत होंगी।

PIL filed against salman khan film loveratri in gujarat high court
loveratri
इस फिल्म से अभिनेता सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा और वरीना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म नवरात्रि की पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है और यह फिल्म दशहरे के मौके पर रिलीज होनी है।
PIL filed against salman khan film loveratri in gujarat high court
loveratri

सनातन फाउंडेशन की ओर से दायर जनहित याचिका में कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि फिल्म पर रोक के विकल्प के तौर पर फिल्म के निर्माताओं से फिल्म का शीर्षक बदलने और उस सामग्री को हटाने को कहा जाए जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PIL filed against salman khan film loveratri in gujarat high court
Aayush Sharma
बता दें इससे पहले बिहार के मुजफ्फरपुर में भी इसे लेकर केस दर्ज हो चुका है। याचिका दायर करने वाले सुधीर ओझा ने आरोप लगाया था कि 'लवरात्रि' फिल्म की टीम ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। उन्होंने कहा था एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है। हमने कोर्ट में कहा कि यह फिल्म नवरात्रि/दुर्गा पूजा के मौके पर रिलीज होगी। जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हो सकती हैं।
विज्ञापन
PIL filed against salman khan film loveratri in gujarat high court
लवरात्रि
यह फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म 'लवरात्रि' से आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। नवरात्रि के मौके पर रिलीज होने वाली लवरात्रि की टक्कर सनी देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' से होगी। गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित लवरात्रि की कहानी आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की प्रेम कहानी के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed