फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'साहो' ने पांच दिन के कलेक्शन से वसूली लागत, सुपरहिट होने के लिए कमाने होंगे और 350 करोड़

Wed, 04 Sep 2019 04:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 04 Sep 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Prabhas Shraddha Kapoor Saaho film box office collection day 5
saaho - फोटो : amar ujala

'बाहुबली' स्टार प्रभास की नई फिल्म 'साहो' का दक्षिण भारतीय भाषाओं में जो भी हाल रहा हो लेकिन फिल्म के हिंदी संस्करण ने उनकी इज्जत बचा ली है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने रिलीज के पांच दिन में सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म की दुनिया भर में हुई कमाई ने फिल्म की लागत निकाल ली है। फिल्म का सुपर हिट का तमगा पाने के लिए कम से कम 700 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी, और ये फिल्म के लिए अब काफी मुश्किल नजर आ रहा। 'साहो' के पांचवें दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें जबरदस्त गिरावट देखी गई।

Prabhas Shraddha Kapoor Saaho film box office collection day 5
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

'साहो' ने पांचवें दिन 9.10 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 24.40 करोड़, शनिवार को 25.20 करोड़ और रविवार को 29.48 करोड़, सोमवार को 14.20 करोड़ का कलेक्शन किया। पांचवें दिन का कलेक्शन मिलाकर प्रभास की साहो ने 102.38 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

Prabhas Shraddha Kapoor Saaho film box office collection day 5
Saaho - फोटो : file photo

फिल्म 'बाहुबली' 1 और 2 की रिलीज के साथ ही देश के पहले अखिल भारतीय सुपरस्टार बने प्रभास की फिल्म 'साहो' 30 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज हुई। सिर्फ अरब देशों में ये फिल्म दो दिन पहले रिलीज हुई क्योंकि वहां सप्ताहांत बुधवार से ही शुरू हो जाता है और शुक्रवार को वहां साप्ताहिक छुट्टी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Shraddha Kapoor Saaho film box office collection day 5
Film Saaho - फोटो : file photo

जहां तक रिकॉर्ड्स की बात है तो फिल्म के सभी संस्करणों ने रिलीज के पहले दिन सौ करोड़ की कमाई की और दुनिया भर में दूसरे दिन 205 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म 'साहो' के साथ प्रभास ने हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया है।

विज्ञापन
Prabhas Shraddha Kapoor Saaho film box office collection day 5
Saaho Star - फोटो : file photo

फिल्म के हिंदी संस्करण की कमाई हिंदी सिनेमा के तमाम दिग्गजों को हैरत में डाल चुकी है। 'साहो' में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा मुख्य किरदारों में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed