बॉलीवुड फिल्मों में शुरुआती दौर से ही विलेन का किरदार देखने को मिला है। कई फिल्मों में विलेन के किरदार को डरावना और खूंखार दिखाने के लिए समय-समय पर एक्सपेरिमेंट भी किए गए हैं। 90 के दशक में बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक विलेन हुए जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से बॉलीवुड के हीरो से भी ज्यादा नाम कमाया।
ये हैं बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन, असल जिंदगी में इनसे खौफ खाने लगे थे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीश पुरी
मोगेंबो खुश हुआ....उस दौर में बच्चे-बच्चे की जुबान पर ये डॉयलॉग छा गया था। सही मायनों में अमरीश पुरी ने भारतीय सिनेमा में खलनायिकी को नए मुकाम पर पहुंचाया। उन्होंने लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उनकी सादगी लोगों का दिल जीत लिया करती थी।
अमजद खान
शोले में अमजद खान द्वारा निभाया गया गब्बर का किरदार फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे खतरनाक किरदारों में शुमार किया जाता है। हिंदी सिनेमा के पिछले सभी डकैतों से गब्बर अलग था, वह उस विलेन की तरह बिलकुल नहीं सोचता था, जिसकी आदत हिंदी सिनेमा के दर्शकों को थी।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और 'बैडमैन' के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर का नाम मशहूर 'विलेन' की लिस्ट में शुमार है। 'बैडमैन' अक्सर फिल्मों में कभी हीरोइन से, तो कभी हीरो की बहन से छेड़-छाड़ करते नजर आए।
बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन में शुमार प्रेम चोपड़ा ने अपने लगभग 300 से अधिक फिल्मों में काम किया जिसमें से ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया। सिनेमा के इतिहास में उनके ऐसे कई डॉयलॉग है जो आज भी लोगों की जुबान पर कायम है।