पूरा देश इस समय कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। इस वायरस ने धीरे-धीरे पूरे भारत में पैर पसार लिए हैं। अब तक कोरोना वायरस से देश में 79 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 210 से ज्यादा लोगों इससे संक्रमित हो गए हैं। इस वायरस से संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन को घोषणा की है।
'दीया जलाओ' अपील पर पीएम मोदी ने इन छह सितारों को कहा धन्यवाद, लिस्ट में साउथ सुपरस्टार भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसून जोशी
प्रेरक और उत्साहवर्धक। https://t.co/3DxPktqAjt
मशहूर गीतकार प्रसून जोशी ने पीएम मोदी का अपील की तारीफ करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, पांच अप्रैल रात नौ बजे प्रधानमंत्री जी ने हमसे साथ आकर एक संकल्प उठाने का आह्वान किया है, अपने अंदर एक ज्योति जगा कर और आत्मशक्ति को जागृत कर हम हर अंधकार को मिटा सकते हैं। प्रसून जोशी के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'प्रेरक और उत्साहवर्धक'।
रवीना टंडन
Thank you. #IndiaFightsCorona https://t.co/WTJtzsynIM
अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी दीया जलाने की अपील का समर्थन करते हुए ट्वीट किया कि 'हम हर दिन अपने घर के मंदिर में दीया जलाते हैं लेकिन रविवार को नौ बजे नौ मिनट स्पेशल है। हमारे लोगों के साथ खड़े होने का, जो स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस फोर्स हैं। हम आपके साथ हैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी।' रवीना टंडन के इस ट्वीट पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा- 'शुक्रिया।'
शेखर कपूर
India is united in defeating COVID-19. This unity will be manifested tomorrow evening. #IndiaFightsCorona https://t.co/RfjzTZldou
मशहूर निर्देशक शेखर कपूर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा, 'मुझे किसी दूसरे का नहीं पता लेकिन मैं जरूर रविवार की रात नौ बजे नौ मिनट दीया जलाऊंगा। भारत के लोगों के साथ एकजुटता में खड़े होने के लिए, हमारे पीएम के सम्मान के लिए। इस समय में साहस और भाग्य के लिए प्रार्थना करने। जैसा कि हम दिवाली पर सच्चाई का मार्गदर्शन करने के लिए करते हैं।' पीएम ने शेखर कपूर को लिखा- 'COVID-19 को हराने में भारत एकजुट है। यह एकता कल शाम को दिखाई देगी।'
राम चरण और डब्बू रतनानी
Well pointed.
Excellent message to all Indians. Light a lamp, brighten everyone else’s path. #9pm9minute https://t.co/8t5tzfb59T
साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकार राम चरण ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीया जलाने की अपील का सोशल मीडिया पर समर्थन किया। उन्होंने ट्विटर पर पीएम मोदी की इस अपील की तारीफ की। वहीं मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने भी पीएम मोदी की इस पहल का खुलकर सपोर्ट किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दोनों के सपोर्ट पर शुक्रिया अदा किया है।
Follow the lockdown.
Spread brightness.
Together we will all defeat COVID-19. #IndiaFightsCorona https://t.co/IyakhwYrwI

कमेंट
कमेंट X