{"_id":"5bfe7086bdec2241bf44996e","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-pose-for-media-after-pre-wedding-puja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस पूजा के बाद आए मीडिया के सामने, 4 दिन बाद दुल्हन बनेंगी देसी गर्ल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस पूजा के बाद आए मीडिया के सामने, 4 दिन बाद दुल्हन बनेंगी देसी गर्ल
Wed, 28 Nov 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्में आज यानी 28 नवंबर को घर में हुई पूजा से शुरू हो गईं । पूजा पूरी होने के बाद निक और प्रियंका मीडिया के सामने आए और पोज दिए । दोनों शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । इस पूजा में प्रियंका स्काई ब्लू कलर का सलवार सूट पहने नजर आईं । वहीं निक ने पिंक कलर का पायजामा कुर्ता पहना ।
2 of 5
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : instagram
ये पूजा प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के घर पर रखी गई थी । रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूजा के बाद पूरा परिवार शादी की बाकी रस्मों के लिए जोधपुर के उमेद भवन के लिए रवाना हो जाएगा। प्रियंका और निक ने अभी तक अपनी शादी की ऑफीशियल जानकारी नहीं दी है ।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी 2 और 3 दिसंबर को होगी । दीपिका और रणवीर की तरह ये कपल भी दो रीति-रिवाजों से शादी करेगा । एक हिंदू और दूसरी क्रिश्चियन । आज हुई पूजा में प्रियंका अपने जेठ-जिठानी के साथ मां के घर पहुंची थी। प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर रेड कलर के सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं ।
बात दें कि प्रियंका के प्री वेडिंग फंक्शन मेहरानगढ़ किले से होने वाले थे लेकिन ऐन मौके पर वैन्यू बदल दिया गया । खबरों की मानें तो प्रियंका ने जोधपुर पुलिस से मेहरानगढ़ से उमेद पैलेस जाने के लिए प्रोटेक्शन मांगा था । पुलिस ने प्रोटेक्शन देने में असुविधा जाहिर की ।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : instagram
इसके बाद प्रियंका ने सारे फंक्शन उमेद पैलेस में करने का फैसला लिया । प्रियंका और निक ने अपने दोस्त और परिवार की सिक्योरिटी के लिए एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी को हायर किया है । उमेद पैलेस में ये सारे फंक्शन 5 दिन तक चलेंगे तब तक के लिए ये किला आम लोगों के लिए बंद रहेगा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।