'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस संग सात फेरे लेने वाली हैं। शादी जोधपुर के उमेद भवन में होगी, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रियंका की शादी की ड्रेस भी फाइनल हो चुकी है और सभी तैयारियां जोरों पर हैं। इससे पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में शादी की। दोनों की शादी कई वजहों से चर्चा में रही। प्रियंका और दीपिका की शादी की तुलना करें तो कई समानताएं हैं।
प्रियंका और दीपिका की शादी में ये बातें हैं कॉमन, 5वीं तो आप सोच भी नहीं सकते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो शादियां
दीपिका और रणवीर ने दो रीति रिवाजों के साथ शादी की। कोंकणी और सिंधी तरीके से दोनों शादी के बंधन में बंधे। दरअसल दीपिका की ओर से कोंकणी परंंपराओं को निभाया गया तो वहीं रणवीर सिंधी है इसलिए सिंधी तौर तरीकों से शादी की रस्में निभाई गईं। दीपिका-रणवीर की तरह प्रियंका भी दो शादियां करेंगी। 2 दिसंबर को वो हिंदू रीति रिवाजों के साथ 7 फेरे लेंगी तो वहीं 3 दिसंबर को निक जोनस की ओर से क्रिश्चियन शादी भी करेंगी।
एक ही ड्रेस डिजाइनर
शादी में दीपिका पादुकोण ने जो साड़ी पहनी थी वो उनकी मां उज्जवला देवी ने उनको गिफ्ट की थी, जो कि बेंगलूरू से खरीदी गई थी। उस साड़ी में सब्यसाची ने कुछ बदलाव किया था। दीपिका को रॉयल लुक देने के बाद अब सब्यसाची प्रियंका के लिए भी साड़ी डिजायन कर रहे हैं।
दो रिसेप्शन
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद दोनों ने दो रिसेप्शन तय किया। एक रिसेप्शन दीपिका के गृहनगर बेंगलूरू में 21 नवंबर को हुआ, वहीं दूसरा रिसेप्शन 28 नवंबर को होगा। प्रियंका भी शादी के बाद दो रिसेप्शन देंगी। 4 दिसंबर को दिल्ली में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा जा रहा है। इसके अलावा वो मुंबई में भी एक रिसेप्शन पार्टी देंगी।
फोटोग्राफी पर बैन
दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी को बेहद निजी रखा था। इसके लिए उन्होंने सभी मेहमानों को निर्देश दिया था कि प्राइवेट फंक्शन में कोई मोबाइल फोन लेकर नहीं आए। इसी तरह प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी शादी में इंतजाम किए हैं जिससे उनकी शादी सेरेमनी की तस्वीरें लीक ना हों।