सब्सक्राइब करें

हनीमून से लौटते ही काफी बदले-बदले लुक में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, निक का भी अंदाज अलग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Jan 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra nick jonas latest pictures
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। देसी गर्ल अपने हनीमून से लौट आई हैं। हाल ही में प्रियंका- निक को लॉस एंजिल्स में स्पॉट किया गया है। इस दौरान प्रियंका का लुक काफी बदला हुआ दिखाई दिया। उनके पति निक जोनस भी अलग अंदाज में दिखाई दिए।
Trending Videos
priyanka chopra nick jonas latest pictures
प्रियंका चोपड़ा
फोटो में दोनों का हेयरस्टाइल बदला हुआ दिखाई दे रहा है। निक और प्रियंका दोनों ने अपने बालों में कलर कराया हुआ है। तस्वीर में प्रियंका ने ब्लू जींस के साथ ब्लैक बूट और ब्लैक कोट पहना हुआ है। जिसमें वह बहुत खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। निक ऑफ व्हाइट कलर की जैकेट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को देख रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra nick jonas latest pictures
priyanka chopra
इससे पहले कैरेबियन में मस्ती करते प्रियंका-निक की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। फोटो में निक हाथ में सिगार पकड़े थे और प्रियंका उनके साथ पोज देती दिखी । साथ ही एक वीडियाे भी सामने आया जिसमें प्रियंका बिकनी पहने बीच के किनारे झूला झूलती दिखीं।
priyanka chopra nick jonas latest pictures
priyanka chopra
अपनी पत्नी को झूला झूलता देख निक ने उनका यह वीडियो बनाया था। जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। बता दें कि प्रियंका के लिए कैरेबियन में हनीमून मनाना एक सरप्राइज था। प्रियंका को नहीं पता था कि निक उन्हें हनीमून के लिए कैरेबियन ले जाने वाले हैं ।
विज्ञापन
priyanka chopra nick jonas latest pictures
priyanka chopra
प्रियंका को लेकर सुनने में आ रहा है कि ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल के होने वाले बच्चे की गॉड मदर प्रियंका को बनाया जा सकता है। बता दें कि प्रियंका और मेगन दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। प्रियंका ने अपनी शादी में भी मेगन मार्कल को बुलाया था।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed