फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो अभिनेत्रियां जिनके इंस्टाग्राम पर हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स, नंबर वन है बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस

Mon, 08 Mar 2021 12:06 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 08 Mar 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra shraddha kapoor deepika padukone Bollywood actresses who have the most followers on Instagram, know who is number one
बॉलीवुड का पॉपुलर हैं ये महिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया

एक दौर था जब फिल्मी दुनिया में अभिनेताओं का ज्यादा बोलबाला था। बॉलीवुड में सिर्फ तीनों खान ही सबसे पॉपुलर माने जाते थे, पर आज के समय में दुनिया और स्थितियां काफी बदल गई हैं। अब बॉलीवुड में कई महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने तीनों को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, हम बात कर हैं स्टार्स के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की। बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप पांच महिला सेलिब्रिटीज के बारे में जो आज फॉलोअर्स के मामले में पुरुषों से बहुत आगे निकल गई हैं। 



 
priyanka chopra shraddha kapoor deepika padukone Bollywood actresses who have the most followers on Instagram, know who is number one
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा 

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड स्टार भी बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में आई फिल्म 'द हीरो' से अपने करियर की शुरुआत की। इंस्टाग्राम पर उनके 60.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो किसी भी अन्य भारतीय सेलिब्रिटी से कही ज्यादा हैं। हालांकि उनसे आगे सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हैं जिन्होंने हाल ही में 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छुआ है। 



 
priyanka chopra shraddha kapoor deepika padukone Bollywood actresses who have the most followers on Instagram, know who is number one
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स बढ़कर 58.3 मिलियन हो गए हैं। हाल ही के समय में श्रद्धा इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के बाद तीसरे नंबर पर थीं। अब दीपिका और आलिया को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra shraddha kapoor deepika padukone Bollywood actresses who have the most followers on Instagram, know who is number one
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को इंस्टाग्राम पर 52. 4 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। आज वे एक फिल्म के लिए जितनी फीस लेती हैं उतनी शायद कोई मेल एक्टर भी नहीं लेता।  भारत में इंस्टाग्राम पर फॉलो किए जाने वाली फिल्मी सितारों की लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर हैं। 

 

विज्ञापन
priyanka chopra shraddha kapoor deepika padukone Bollywood actresses who have the most followers on Instagram, know who is number one
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट को इंस्टाग्राम पर 51.1 मिलियन यूजर्स फॉलो कर रहे हैं। आलिया भट्ट इंस्टाग्राम पर चौथी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय फिल्म सेलिब्रिटी हैं। आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें काफी पसंद करते हैं। आलिया ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed