फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'इससे मुझे अपने शरीर के साथ सहज होने में मदद मिली'

Mon, 29 Aug 2016 09:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
Radhika apte says I am Comfortable Doing Nude Scenes

हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें राधिका आप्टे नग्न अवस्था में सेक्स सीन करती नजर आ रही हैं। इसको लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। इसको लेकर राधिका पर भी कई तंज किए जा रहे हैं, राधिका ने इस सारे मामले पर खुलकर अपनी बात कही है। ये वीडियो राधिका की आने वाली फिल्म 'प्राच्ड' की है। राधिका की इस हद तक बोल्ड हो जाने वालों को उन्होंने जवाब दिया है।

'मेरा शरीर है, मैं जो चाहे करूं, मेरी आजादी है'

Radhika apte says I am Comfortable Doing Nude Scenes

आदिल हुसैन के साथ अपने इन सीन पर राधिका ने जमकर अपनी भड़ास निकाली है। राधिका और आदिल ने एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में बात करते हुए सवाल किया कि मेरे बदन पर कोई और कैसे सवाल कर सकता है। उन्‍होंने कहा कि 'इस लीक से मुझपर कोई फर्क नहीं पड़ा है। इससे मुझे सिर्फ अपने शरीर के साथ और सहज होने में मदद मिली।'

'मेरा शरीर है, मैं जो चाहे करूं, मेरी आजादी है'

Radhika apte says I am Comfortable Doing Nude Scenes

राधिका ने कहा कि ये मेरे साथ दूसरी बार हुआ है। पहली बार जिस फिल्म की क्लिप लीक हुई उस शार्ट फिल्‍म के लिए मुझे अवार्ड मिला। पहली बार जब ये हुआ, मैं एकदम चौंक गई थी। लोग उसे बड़ा मुद्दा बनाते जा रहे थे। मुझे बड़ा गुस्‍सा आया। मगर इस बार मुझे गुस्‍सा नहीं आया। मुझे पता है कि अपने शरीर के साथ क्या करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरा शरीर है, मैं जो चाहे करूं, मेरी आजादी है'

Radhika apte says I am Comfortable Doing Nude Scenes
फिल्म में राधिका के साथ अंतरंग होने वाले आदिल हुसैन भी इस मामले से नाराज हैं। उन्‍होंने कहा, 'आखिर इसे सिर्फ राधिका आप्‍टे के सेक्‍स सीन क्‍यों बताया जा रहा है, आदिल हुसैन सेक्‍स सीन क्‍यों नहीं?' उन्होंने इस तरह की वीडियो को एक तरह से हीरोइन की पर्सनल लाइफ से जोड़कर देखने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

'मेरा शरीर है, मैं जो चाहे करूं, मेरी आजादी है'

Radhika apte says I am Comfortable Doing Nude Scenes
राधिका आप्‍टे और आदिल हुसैन की फिल्म 'प्राच्ड' गुजरात की तीन महिलाओं की कहानी है। यह फिल्म भारत के बाहर कुछ मुल्कों में रिलीज हो चुकी है और इसे काफी तारीफ भी मिली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed