{"_id":"610293cf867e1f225f3c5de1","slug":"raj-kundra-porn-case-sherlyn-chopra-anticipatory-bail-application-gets-rejected-by-mumbai-sessions-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्लिन चोपड़ा को कोर्ट से झटका: राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में खारिज हुई अग्रिम जमानत याचिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शर्लिन चोपड़ा को कोर्ट से झटका: राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में खारिज हुई अग्रिम जमानत याचिका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 29 Jul 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : Twitter: @SherlynChopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पॉर्नोग्राफी मामले में फंसे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने शर्लिन चोपड़ा से भी पूछताछ की है और उन्होंने कई खुलासे किए। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही राज कुंद्रा और पॉर्न वीडियो के बारे में खुलकर बात करते हुए ट्विटर पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस विषय पर सबसे पहले उन्होंने ही महाराष्ट्र साइबर को बयान दिया था।
अब खबर है कि शर्लिन चोपड़ा की अग्रिम जमानत याचिका को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया है। मालूम हो कि मुंबई पुलिस ने शर्लिन को कुंद्रा से जुड़े पोर्न रैकेट मामले में मंगलवार (27 जुलाई) को संपत्ति प्रकोष्ठ के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया था। पुलिस ने कोर्ट में बताया है कि शर्लिन चोपड़ा पोर्न रैकेट केस में गवाह है। इसलिए उन्हें पुलिस ने इस मामले में समन किया है।
2 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : Twitter: @SherlynChopra
राज कुंद्रा मामले में पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा को बयान दर्ज कराने के लिए समन किया है। इसके बाद से शर्लिन को अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा था। इसके चलते उन्होंने पहले ही कोर्ट में बेल की अर्जी डाल दी थी। जिसे अब कोर्ट ने ठुकरा दिया है। शर्लिन की तरफ से उनके वकील ने कोर्ट में ये दलील दी थी कि एक्ट्रेस बस खुद का बचाव कर रही हैं।
3 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : instagram
जिसके बाद कोर्ट ने पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा दोनों को एक बहुत बड़ी राहत दी। बॉम्बे हाईकोर्ट के इस मामले में 20 सितंबर तक शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे के खिलाफ मुंबई पुलिस को कोई भी सख्त कार्यवाही न करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि बता दें कि इस मामले में शर्लिन चोपड़ा ने पहले ही सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका डाल दी थी। उन्हें इस मामले में अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा था। लेकिन अब कोर्ट के इस फैसले के बाद इन दोनों ने एक राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : Twitter: @SherlynChopra
बीते दिनों अश्लील फिल्म बनाने को लेकर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने ये दावा किया था कि उन्होने इस मामले में सबसे पहले पुलिस को अपना बयान दिया था। इसलिए उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने 27 जुलाई को 11 बजे अपना बयान दर्ज करवाने के लिए समन भेजा गया था। शर्लिन चोपड़ा के अलावा पूनम पांडे ने भी सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट करके राज कुंद्रा के साथ कांट्रैक्ट और अश्लील फिल्म बनाने के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पूनम पांडे ने 2019 में राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था। उन्होंने इस पर बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी भी दी, जिस पर सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
5 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : Twitter: @SherlynChopra
शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के इस मामले में गिरफ्तार होने के बाद एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया था। इस वीडियो में अभिनेत्री ने कहा था कि इस मामले में उनके पास कहने के लिए बहुत कुछ है लेकिन ये मामला अभी कोर्ट में है, इसलिए कुछ भी कहना अभी सही नहीं होगा। मैं इस मामले में बस अभी यही बताना चाहती हूं कि महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने इस मामले में मैंने सबसे पहले अपना बयान दर्ज करवाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।