फिल्म स्त्री की सक्सेस एन्जॉय करने के बाद एक्टर राजकुमार राव अब अपनी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आएंगे। राजकुमार राव फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इन दिनों वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिश्तों को लेकर भी चर्चा बटोर रहे हैं।
8 साल के रिश्ते के बाद इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा, राजकुमार राव के नाम लिखा ओपन लेटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव, एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब जब वैलेंटाइन डे आने वाला है तो पत्रलेखा ने राजकुमार राव के नाम ओपन लेटर लिखा है। पत्रलेखा ने लिखा कि 'मैंने पहली बार फिल्म लव सेक्स और धोखा में राजकुमार राव को देखा तो मुझे लगा कि ये अजीब सा शख्स है। वहीं दूसरी ओर जब राजकुमार राव ने मुझे एक एड फिल्म में देखा तो तभी उसने सोच लिया था कि मैं इससे ही शादी करूंगा।'
'जब हम साथ काम करने लगे तो यह जादू की तरह था। काम को लेकर उसका पैशन देखकर मैं उसका और ज्यादा सम्मान करने लगी। हम अपने काम को लेकर बात करते थे। सिनेेमा के प्यार को लेकर, पैशन...मैंने उसे संघर्ष करते देखा है, उसने कभी हिम्मत नहीं हारी है। हमारी लव स्टोरी दूसरी लव स्टोरी जैसी नहीं थी। हम कभी डेट पर नहीं गए, कभी फिल्में देखने नहीं गए और ना ही लॉन्ग ड्राइव पर। हम अपने-अपने घरों में बैठे होते थे।'
पत्रलेखा ने आगे बताया कि 'एक बार की बात है वो एयरपोर्ट पर मिलने के लिए जूहू से दौड़ते हुए आया था। यहां तक कि जब हम बहुत ज्यादा कमाते नहीं थे तो उसने मुझे काफी महंगा बैग गिफ्ट किया। कुछ साल बाद जब मैं लंदन गई तो वहां उसे किसी ने चुरा लिया। मुझे एहसास हुआ कि वो बैग उसने तब खरीदा जब उसके पास बहुत पैसे नहीं थे। कुछ साल बाद मेरे होटल में बिल्कुल वैसा ही बैग रखा था। मुझे एहसास हुआ कि मैं कितनी लकी हूं। हमारे रिश्ते को अब 8 साल हो गए हैं।' बता दें कि पत्रलेखा ने फिल्म सिटी लाइट्स से डेब्यू किया था। इस फिल्म में राजकुमार राव उनके अपोजिट थे।
"He told me once that after I met his mom, she told him, ‘I have a feeling she’s the last one I’m meeting.’ And she was right–we’ve been together for 8 years now."@RajkummarRao @Patralekhaa9
Read their love story: https://t.co/gZh0ges7kL#LetLoveBe #EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga pic.twitter.com/6myy59s7eQ

कमेंट
कमेंट X