{"_id":"62c3c328f922b32fdb1475af","slug":"ram-mandir-documentary-makers-will-show-all-facts-from-1528-to-till-date-also-feature-pm-narendra-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir Documentary: अयोध्या के राम मंदिर पर डॉक्युमेंट्री बनाने का एलान, सामने आएगा 500 साल पुराना इतिहास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ram Mandir Documentary: अयोध्या के राम मंदिर पर डॉक्युमेंट्री बनाने का एलान, सामने आएगा 500 साल पुराना इतिहास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अयोध्या में राम मंदिर के लिए लोगों ने कितना संघर्ष किया है, ये बात किसी से छिपी नहीं है। धर्मगुरू, राजनेताओं से लेकर आम इंसान तक ने इस मंदिर को बनाने में अपना योगदान दिया है। वहीं, अब इस संघर्ष और बलिदान की कहानी को पर्दे पर दिखाया जाएगा। राम मंदिर आंदोलन पर डॉक्युमेंट्री बनाने की तैयारी चल रही है, जिसके जरिए इस पूरे आंदोलन को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। खास बात ये है कि इस डॉक्युमेंट्री फिल्म में इस आंदोलन की हर महत्वपूर्ण कड़ी को दिखाने की कोशिश होगी, जिसके जरिए इस संघर्ष की कहानी हमारी अगली पीढ़ी तक आसानी से पहुंच पाएगी। इतना ही नहीं, डॉक्युमेंट्री फिल्म में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी भी होंगे।
2 of 4
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, इस डॉक्युमेंट्री में साल 1528 से लेकर अब राम मंदिर निर्माण से जुड़ी हर बात को दिखाया जाएगा। इतना ही नहीं, इस फिल्म को बनाने से पहले ही हर बारीकी पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि किसी भी तरह के तथ्य में कोई गलती की गुंजाइश ना हो। इसी वजह से इस डॉक्युमेंट्री को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मार्गदर्शन में ही बनाया जा जाएगा। इस डॉक्युमेंट्री की एक खास बात यह भी है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिखाई देंगे, जो अपने पूरे राजनीतिक करियर में राम मंदिर के लिए खड़े रहे हैं। डॉक्युमेंट्री में पीएम मोदी का मंदिर भूमि पूजन का दृश्य शामिल किया जाएगा।
Trending Videos
3 of 4
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए निकाली गई रथयात्रा।
- फोटो : amar ujala
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस डॉक्युमेंट्री पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रसार भारती इस फिल्म पर काम कर रहा है। हमारी कोशिश यही है कि फिल्म में हर एक कड़ी को जोड़ा जाए। इस डॉक्युमेंट्री में 1528 से लेकर अब तक के हर दृश्य को दिखाए तब इसे पूरा माना जाएगा। प्रसार भारती द्वारा फिल्म बनाए जाने के बाद हम भी इसे देखेंगे कि कहीं कोई तथ्य गलत ना हो जाए। फिल्म समाज में प्यार और मोहब्बत बढ़ाए और सही तथ्यों की जानकारी आने वाली पीढ़ियों को दे, यह हमारा काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राम मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस डॉक्युमेंट्री पर प्रसार भारती काम कर रही है। दूसरी तरफ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मार्गदर्शन में इस डॉक्युमेंट्री के लिए वीडियोग्राफी पर काम शुरू हो गया है। राम मंदिर के प्रत्येक चरण की वीडियोग्राफी की जा रही है, जिससे डॉक्युमेंट्री में इस आंदोलन के हर रूप को जोड़ा जा सके। इस डॉक्युमेंट्री फिल्म में सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को भी शामिल किया जाएगा, जिसमें कोर्ट ने राम मंदिर के हक में फैसला सुनाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।