सब्सक्राइब करें

Darlings Teaser: कॉमेडी के बीच खतरनाक खेल खेलेंगी आलिया भट्ट, क्या आपने देखा ‘डार्लिंग्स’ का सस्पेंस भरा टीजर?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 05 Jul 2022 12:05 PM IST
विज्ञापन
darlings teaser out now alia bhatt movie full comedy scene released on Netflix 5 august 2022
Darlings Poster - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों सुर्खियों में बनी हैं। एक तरफ कुछ दिनों पहले ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान करके फैंस को खुश कर दिया। तो दूसरी तरफ अभिनेत्री की अपकमिंग फिल्में लाइन में लगी हुई हैं, जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं। 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा, आलिया एक और फिल्म में दिखाई देंगी, जिसका नाम 'डार्लिंग्स' है और इसका टीजर भी अब रिलीज हो गया है। फिल्म का टीजर काफी मजेदार है। कुछ सेकंड के इस टीजर में सस्पेंस के बीच कई सारे कॉमेडी सीन्स भरे हुए हैं।  

Trending Videos
darlings teaser out now alia bhatt movie full comedy scene released on Netflix 5 august 2022
Darlings teaser - फोटो : इंस्टाग्राम

एक मिनट 39 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत आलिया भट्ट की आवाज से होती है और उनकी आवाज दर्शकों के लिए एक सस्पेंस क्रिएट कर रही है। दूसरी तरफ इस आवाज के साथ तमाम सीन्स काफी खूबसूरत हैं। इससे साफ है कि आलिया इस फिल्म में कोई खतरनाक खेल खेलती नजर आएंगी। वहीं, फिल्म का कॉन्सेप्ट भी डार्क रखा गया है, जो सस्पेंस को और बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
darlings teaser out now alia bhatt movie full comedy scene released on Netflix 5 august 2022
आलिया भट्ट - फोटो : insta

आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म का टीजर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'यह सिर्फ एक टीज (मजाक) है डार्लिंग्स। आ रही है 5 अगस्त 2022।' आलिया के इस टीजर पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, 'शानदार।' जोया अख्तर ने लिखा, 'इंतजार नहीं कर सकती हूं।' वहीं, फैंस भी इस सस्पेंस भरे टीजर में आलिया की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं।   
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

darlings teaser out now alia bhatt movie full comedy scene released on Netflix 5 august 2022
मां की पुरानी साड़ी का लहंगा - फोटो : instagram/aliaabhatt/

फिल्म में आलिया के अलावा विजय वर्मा, शेफाली शाह, रोशन मैथ्यू भी नजर आने वाले हैं। फिल्म शाहरुख खान के रेड चिलीज प्रोडक्शन हाउस और आलिया के प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन में बनाई है।नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म 5 अगस्त 2022 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म से आलिया निर्माता के रूप में भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। आलिया ने फिल्म का निर्माण गौरी खान और गौरव वर्मा के साथ मिलकर किया है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed