{"_id":"57525f314f1c1bbe5310953b","slug":"randeep-hooda-talks-about-salman-khan-s-advise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सलमान की बात सुनी जरूर, पर मानी नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सलमान की बात सुनी जरूर, पर मानी नहीं'
Sat, 04 Jun 2016 10:25 AM IST
संजय मिश्रा/संवाद्दाता, बीबीसी
संजय मिश्रा/संवाद्दाता, बीबीसी
Updated Sat, 04 Jun 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म दर फिल्म अपने लुक के लिए तारीफ बटोर रहे रणदीप हुड्डा का कहना है कि अगर वे सलमान खान की सलाह मान लेते तो उन्हें ये तारीफ नहीं मिलती।
'सलमान की बात सुनी जरूर, पर मानी नहीं'
2 of 7
सलमान खान ने उन्हें उनका लुक बार-बार ना बदलने की सलाह दी, जिसे रणदीप ने नहीं माना था और अब उन्हें लगता है कि भाई की सलाह ना मानकर उन्होंने ठीक किया था। हालिया रिलीज फिल्म सरबजीत के लिए रणदीप हुड्डा की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग के अलावा उनके लुक को भी लोगों ने खूब सराहा था।
'सलमान की बात सुनी जरूर, पर मानी नहीं'
3 of 7
रणदीप हुड्डा ने बताया, "मैं अपने किरदार को लेकर बहुत सतर्क हूं, रील और रियल जिंदगी में भी उस किरदार को जीने लगता हूं, ताकि परदे पर लोग फिल्म में रणदीप हूडा को नहीं उस किरदार को देखें." हुड्डा ने कहा कि पिछले दिनों उनकी फिल्म 'मैं और चार्ली', 'सरबजीत' और अब 'दो लफ्जों' की कहानी में उनके अलग-अलग लुक को देखकर सलमान खान ने कहा था कि लुक के साथ बार-बार इतना प्रयोग मत करो वरना लोग तुम्हें जल्दी से पहचान नहीं पाएंगे। रणदीप बताते हैं, "सलमान भाई की इस सलाह को सुन जरूर लेता था, लेकिन कभी इससे सहमत नहीं हुआ।"
विज्ञापन
विज्ञापन
'सलमान की बात सुनी जरूर, पर मानी नहीं'
4 of 7
रणदीप कहते हैं, "मैं चाहता हूं कि लोग मेरे निभाए किरदार जैसे सरबजीत, चार्ल्स शोभराज और सूरज स्ट्रांम को देखें। लोग फिल्म देखने जाएं और रणदीप हुड्डा को देखें इसमें मुझे मजा नही आता." रणदीप अकेले नहीं हैं जिसने अपने साथी कलाकार की सलाह नहीं मानी और जो बाद में उनके लिए लाभप्रद साबित हुई।
विज्ञापन
'सलमान की बात सुनी जरूर, पर मानी नहीं'
5 of 7
अमिताभ बच्चन भी जब फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रहे थे तब इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें अपना नाम बदलने की सलाह दी थी। उनका कहना था कि ये 'अमिताभ' नाम उन्हें सफलता नहीं दिला सकता। अमिताभ बच्चन ने उन लोगों की सलाह के विपरीत अपना नाम नहीं बदला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।