{"_id":"5c2095f8bdec22569d4662e8","slug":"range-rover-to-bmw-arbaaz-khan-has-huge-collection-of-luxury-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक से बढ़कर एक लग्जरी कारों के मालिक हैं अरबाज खान, 22 साल छोटी जॉर्जिया को कर रहे डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक से बढ़कर एक लग्जरी कारों के मालिक हैं अरबाज खान, 22 साल छोटी जॉर्जिया को कर रहे डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arbaaz Khan Georgia Andriani
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अरबाज खान बॉलीवुड का वह चर्चित चेहरा है जिन्होंने हिंदी सिनेमाजगत को चुलबुल पांडे नाम का ऐसा पुलिसवाला दिया है जिसके चर्चे आज भी हैं। अरबाज न केवल एक्टर, प्रोड्यूसर हैं बल्कि कई फिल्मों को डायरेक्ट भी कर चुके हैं। इन दिनों अरबाज गर्लफ्रेंड जॉर्जिया से रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में है। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि अरबाज को फिल्मों के अलावा गाड़ियों का भी शौक है। अरबाज के पास एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं।
2 of 5
arbaaz khan
- फोटो : File Photo
जानकारी के मुताबिक अरबाज खान के गैराज में एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां मौजूद हैं जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। खबरों की मानें तो अरबाज के पास रेंज ओवर से लेकर टोयोटा लैंड क्रूजर और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की गाड़ी भी हैं। यह ऐसी लग्जरी गाड़ियां है जिनमें बैठने की इच्छा हर शख्स की होती है लेकिन अरबाज इन सभी गाड़ियों के मालिक है।
3 of 5
Arbaaz Khan
- फोटो : twitter
अरबाज खान के पास रेंज रोवर वॉग गाड़ी है। यह एक एसयूवी गाड़ी है जिसकी शोरूम कीमत करीब 2.19 करोड़ है। इसके साथ ही अरबाज के पास टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी है। इसकी शोरूम कीमत करीब 1.58 करोड़ हैं। इतना ही नहीं अरबाज के पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की गाड़ी भी है। इस गाड़ी की कीमत करीब 1.5 करोड़ है। इन आलीशान गाड़ियों के मालिक होने के साथ-साथ हाल ही में अरबाज ने जॉर्जिया को मुंबई में करीब 3 करोड़ की कीमत वाला एक फ्लैट भी तोहफे में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arbaaz Khan and Giorgia
- फोटो : File Photo
अरबाज और जॉर्जिया बीते 2 साल से रिलेशनशिप में है। कहा जा रहा है दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इन दोनों का रिश्ता इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला काफी ज्यादा है। अरबाज 51 साल के हैं जबकि जॉर्जिया 29 साल की है। यानी कि अरबाज जॉर्जिया से 22 साल बड़े हैं। मलाइका और अरबाज ने दो साल पहले तलाक लिया है। यह दोनों ने शादी के 18 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया था।
विज्ञापन
5 of 5
Arbaaz Khan
- फोटो : File Photo
जहां अरबाज का नाम जॉर्जिया के साथ जोड़ा जा रहा है तो वहीं मलाइका अरोड़ा भी इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ लाइम लाइट में है। कहा जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में है। आए दिन दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। आपको बता दें, अरबाज खान का नाम आईपीएल सट्टेबाजी में भी आया था। बुकी सोनू जालान ने अरबाज सहित कई लोगों को नाम लिया था। इसके बाद अरबाज से पूछताछ हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।