सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Raveena Tandon: एक्सीडेंट का शोर मचाकर मुंबई में रवीना टंडन पर हमला, सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गई सारी तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 02 Jun 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon driver been accused of rash driving hitting three persons at Carter Road Shocking Video Viral
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन पर शनिवार देर रात मुंबई के बांद्रा उपनगर में तीन लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है और अभिनेत्री को स्थानीय लोगों द्वारा घेरकर उन पर हमला करने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।

Trending Videos
Raveena Tandon driver been accused of rash driving hitting three persons at Carter Road Shocking Video Viral
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रवीना के ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और रिजवी कॉलेज के पास कार्टर रोड पर तीन व्यक्तियों को टक्कर मारने का आरोप है, और जब इस बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री कथित तौर पर नशे की हालत में अपनी कार से बाहर निकली और पीड़ितों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित और स्थानीय लोग रवीना को घेरकर पुलिस को बुला रहे हैं। पीड़ितों में से एक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "तुम्हें आज रात जेल में गुजारनी पड़ेगी। मेरी नाक से खून बह रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon driver been accused of rash driving hitting three persons at Carter Road Shocking Video Viral
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना ने लोगों से वीडियो रिकॉर्ड न करने का अनुरोध किया और जब स्थानीय लोगों ने उन पर हमला किया तो उन्हें वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, "धक्का मत दो। कृपया मुझे मत मारो।"
 

Raveena Tandon driver been accused of rash driving hitting three persons at Carter Road Shocking Video Viral
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

बाद में, एक व्यक्ति मोहम्मद को वीडियो पर पूरी घटना का विवरण देता हुआ देखा जा सकता है। उसने बताया कि उसकी मां, बहन और भतीजी रिजवी कॉलेज के पास से गुजर रही थीं, तभी रवीना के ड्राइवर ने उसकी मां पर गाड़ी चढ़ा दी। उन्होंने कहा, "जब उन्होंने इसका विरोध किया तो ड्राइवर ने मेरी भतीजी और यहां तक कि मेरी मां पर भी हमला किया। बाद में रवीना भी नशे की हालत में बाहर निकली और मेरी मां को इतना मारा कि उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।"

Martin Starger: नहीं रहे अमेरिकन फिल्म निर्माता मार्टिन स्टारगर, सेना के फिल्म स्टूडियो में भी किया था काम

विज्ञापन
Raveena Tandon driver been accused of rash driving hitting three persons at Carter Road Shocking Video Viral
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने दावा किया कि वे और पीड़ित चार घंटे से खार पुलिस स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायत नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा, "उन्होंने हमसे कहा कि हम पुलिस स्टेशन के बाहर ही मामले को सुलझा लें। लेकिन हम उनसे क्यों हिसाब बराबर करें? मेरी मां पर हमला हुआ है और मैं न्याय की मांग करता हूं," लेकिन इस घटना की जब सीसीटीवी फुटेज सामने आई तो मामला एकदम साफ हो गया। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कार से किसी का एक्सीडेंट ही नहीं हुआ। पीछे से निकल रहे मोटरसाइकिल सवार को लगा कि गाड़ी उसको ठोंक सकती थी। उसके गुस्सा होने के बाद पूरा बवाल शुरू हुआ। फुटेज में साफ दिख रहा है कि किसी महिला को कार से टक्कर नहीं लगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed