फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recap: 'सेक्रेड गेम्स 2' समझने से पहले यहां पढ़िए सीजन वन की पूरी कहानी, एपिसोड दर एपिसोड

Fri, 16 Aug 2019 06:06 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 16 Aug 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
Read the full story of season one here, episode by episode, watch before Sacred Games season 2
Sacred Games

नेटफ्लिक्स की भारत में जड़ें जमाने वाली वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स का दूसरी सीजन रिलीज हो चुका है। आप में से कई लोग इसे देख भी रहे होंगे। सीरीज का दूसरा सीजन पहले सीजन की कहानियों की परतें खोल रहा है। इस सीजन में पहले सीजन की बनिस्बत थोड़ा ठहराव है और निर्देशन भी पहले के मुकाबले सुलझा हुआ है। लेकिन, अगर आपने सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन के आठों एपिसोड्स नहीं देखे हैं तो आपको यह सीजन समझने में दिक्कत आएगी। और, ये भी हो सकता है कि पहला सीजन आपने देखा हो लेकिन भूल गए हों कि आखिर तब हुआ क्या था? तो चलिए हम आपको बताते हैं सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन की पूरी कहानी, एपिसोडवार।

Read the full story of season one here, episode by episode, watch before Sacred Games season 2
Sacred Games - फोटो : Netflix

सेक्रेड गेम्स सीजन 1:  एपिसोड पहला- अश्वत्थामा
सेक्रेड गेम्स के हर एपीसोड का नाम किसी न किसी पौराणिक चरित्र या घटना पर रखा गया है। सीजन के पहले सीजन के पहले एपीसोड में सरताज सिंह (सैफ अली खान) से दर्शकों का परिचय होता है जो किसी ऐसे केस की तलाश में है जो पुलिस फोर्स में उसकी प्रतिष्ठा लौटा दे। उसे अंडरवर्ल्ड डॉन गणेश गायतोंडे (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) का फोन आता है कि अब से 25 दिन के भीतर मुंबई तबाह होने वाली है। वह सरताज के पिता के बारे में भी बताता है।

Read the full story of season one here, episode by episode, watch before Sacred Games season 2
Sacred Games - फोटो : Netflix

सेक्रेड गेम्स सीजन 1:  एपिसोड पहला- अश्वत्थामा..जारी
एपिसोड के शुरू में ही जोजो (सुरवीन चावला) की मौत भी दिखाई जाती है और दिखाया जाता है कि ऊंची इमारत से किसी ने कुत्ता फेंक दिया है। गणेश फोन पर ही सरताज को अपने बचपन की बात बताता है कि कैसे अपनी चरित्रहीन मां का उसने कत्ल कर दिया और मुंबई भाग आया। सरताज का अतीत भी एक एनकाउंटर के जरिए दिखाया जाता है जिसमें डीसीपी पारुलकर (नीरज कबी) और माजिद खान (आमिर बशीर) एक युवक जुनैद को पकड़ने निकलते हैं और उसके आत्मसमर्पण के बाद भी पारुलकर उसे गोली मार देता है। सरताज किसी तरह गायतोंडे का पता लगा लेता है लेकिन इसके पहले कि वह उसे पकड़ सके, गायतोंडे खुद को गोली मार लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Read the full story of season one here, episode by episode, watch before Sacred Games season 2
Sacred Games - फोटो : Netflix

सेक्रेड गेम्स सीजन 1:  एपिसोड दूसरा - हलाहल
गायतोंडे की मौत को लेकर मचे बवाल में सरताज के निलंबन की बात शुरू होती है। लेकिन सरताज इसकी परवाह किए बिना इस बात का पता लगाने निकल पड़ता है कि 25 दिन बाद मुंबई में क्या होने वाला है। यहां कहानी में शामिल होता है किरदार जोया मिर्जा (एलनाज नौरुजी) का। जोया और गायतोंडे की कड़ियां जुड़ती हैं। उधर, रॉ की एजेंट अंजली माथुर (राधिका आप्टे) को इस पूरे मामले की तहकीकात के लिए लगाया जाता है। अंजली औऱ सरताज पता लगा लेते हैं कि जोजो एक नकली करंसी रैकेट में भी शामिल है और उसे पाकिस्तान की आईएसआई से मदद मिलती है। जोजो के गायतोंडे को फिल्म इंडस्ट्री की लड़कियां पहुंचाने की बात का भी खुलासा होता है। 

विज्ञापन
Read the full story of season one here, episode by episode, watch before Sacred Games season 2
Sacred Games - फोटो : Netflix

सेक्रेड गेम्स सीजन 1:  एपिसोड दूसरा – हलाहल..जारी
सीरीज की कहानी आज और अतीत में एक साथ आगे बढ़नी शुरू होती है। दर्शकों को गायतोंडे के शुरूआती दिनों का पता चलता है कि कैसे उसने सलीम काका (नवाब मलिक) को मारकर सोने की तस्करी का धंधा कब्जाया, कांता बाई (शालिनी वत्स) के साथ कैसे उसने नकली शराब का धंधा शुरू किया और कैसे वह पहली बार पारुलकर से मिला, जब वह सिर्फ पिद्दी सा एक दरोगा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed