{"_id":"5bd69feebdec22696a3adbaf","slug":"reemma-sen-birthday-special-gangs-of-wasseypur-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी देओल की इस एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन देकर मचाई थी सनसनी, बिजनेसमैन से शादी के बाद अब कर रहीं ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी देओल की इस एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन देकर मचाई थी सनसनी, बिजनेसमैन से शादी के बाद अब कर रहीं ये काम
Mon, 29 Oct 2018 11:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
reemma sen
- फोटो : gangs of wasseypur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सनी देओल के साथ फिल्म जाल द ट्रैप में नजर आईं एक्ट्रेस रीमा सेन आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। रीमा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार रही हैं। कोलकाता में जन्मीं रीमा पढ़ाई पूरी होने के बाद मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। रीमा ने कई ऐड फिल्में और म्यूजिक वीडियो में काम किया।
2 of 5
reemma sen
- फोटो : file photo
साल 2000 में रीमा सेन ने सुपरहिट तेलुगू फिल्म चित्रम से डेब्यू किया। फिल्म में उनके किरदार को बेहद सराहा गया। इसके बाद उन्होंने फिल्म हम हो गए आपके से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उनके अपोजिट फरदीन खान थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही।
3 of 5
reemma sen
- फोटो : file photo
रीमा इसके बाद साल 2002 में सनी देओल के साथ जाल: द ट्रैप में नजर आईं। जब उन्हें बॉलीवुड में सफलता नहीं मिली तो फिर से साउथ इंडस्ट्री की ओर रुख किया। इसके अलावा रीमा ने कई बंगाली फिल्मों में काम किया जो कि सुपरहिट रहीं। रीमा ने एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी की और साल 2006 में मालामाल वीकली की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
reemma sen
- फोटो : file photo
साल 2006 में रीमा कानूनी पचड़े में फंस गई थीं। दरअसल, उन्होंने एक तमिल न्यूजपेपर के लिए फोटोशूट करवाया था। रीमा के साथ एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी थीं। मदुरई कोर्ट ने रीमा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। आरोप था कि रीमा और शिल्पा का फोटोशूट बेहद अश्लील है। इसके लिए पहले उन्हें समन भेजा गया लेकिन जब उन्होंने उसका कोई जवाब नहीं दिया तो गैर जमानती वारंट जारी करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
reemma sen
- फोटो : file photo
रीमा सेन लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012) में नजर आई थीं। इसमें उनके अपोजिट मनोज बाजपेयी थे। फिल्म में रीमा ने कई बोल्ड सीन दिए, जिस वजह से वो चर्चा में आ गईं। साल 2012 में रीमा ने फिल्मों से किनारा कर लिया और 9 साल बड़े बिजनेसमैन शिवकरण सिंह से शादी कर ली। उनके एक बेटा रुद्रवीर है। फिलहाल रीमा लाइमलाइट से दूर हैं और परिवार को संभालने में व्यस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।