{"_id":"5eaae0908ebc3e902a3e055e","slug":"rishi-kapoor-last-rites-photos-at-mumbai-chandanwadi-crematorium-neetu-singh-ranbir-alia-kareena-saif","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार: सिर झुकाए नजर आए रणबीर कपूर, आलिया ने नीतू को संभाला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार: सिर झुकाए नजर आए रणबीर कपूर, आलिया ने नीतू को संभाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अभिनेता ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद शाम को ऋषि का दक्षिणी मुम्बई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। लॉकडाउन के चलते अंतिम संस्कार में कम ही लोग शामिल हो पाए। वहीं ऋषि कपूर की बेटी व रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं।
Trending Videos
2 of 5
ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन करते रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दो साल से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से जंग लड़ रहे 67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण अभिनेता का पार्थिव शरीर कड़ी सुरक्षा के साथ करीब पौने चार बजे अस्पताल से सीधे शवदाह गृह ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन करतीं नीतू
- फोटो : सोशल मीडिया
अंतिम संस्कार के समय ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह, बेटे रणबीर, ऋषि के बड़े भाई रणधीर, करीना कपूर खान , सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट, अनिल अंबानी, रीमा जैन, मनोज जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारीख, डॉ. टंडन और राहुल रवैल मौजूद थे। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण परिवार के कुछ सदस्य और दोस्त ही अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शवदाह गृह पहुंचे इन सभी लोगों ने मास्क और दस्ताने पहन रखे थे।
4 of 5
ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में थीं। उन्होंने पहले डीजीसीए से चार्टर प्लेन से जाने की मंजूरी मांगी थी, जो नहीं मिल सकी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें सड़क के रास्ते जाने की मंजूरी दी थी। रिद्धिमा 1400 किमी का सफर सड़क के रास्ते तय करेंगी। इसलिए पिता के अंतिम संस्कार के वक्त वे मुंबई नहीं पहुंच सकीं। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्वी) आर. पी. मीणा ने बताया कि रिद्धिमा के साथ चार अन्य लोगों को भी पास जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अमेरिका में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद वह पिछले साल सितम्बर में भारत लौटे थे। फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहली बार दिल्ली में एक पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने गए ऋषि को संक्रमण के कारण वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मुंबई लौटने के बाद उन्हें बुखार होने पर अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X