बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव इन दिनों अपने गृहस्थ जीवन में काफी व्यस्त नजर आ रही हैं। साल 2020 में अमृता और आरजे अनमोल माता पिता बने हैं। एक नवंबर को अमृता ने प्यारे से बेटे वीर को जन्म दिया था। जिसके बाद से यह जोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहा है। इसी बीच अमृता राव के पति आरजे अनमोल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर साझा की है जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अभिनेत्री अपने बेटे को फीड कराती नजर आ रही हैं। अमृता राव का यह ममतामयी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बेटे वीर को दूध पिलाते हुए अमृता राव की तस्वीर पर पति का भावुक पोस्ट, बोले- 'सलाम करता हूं दुनिया की सभी मां को'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, आरजे अनमोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अमृता और बेटे वीर की तस्वीर साझा की है। जिसमें अमृता वीर को फीड कराते हुए नजर आ रही हैं। फैंस को यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है और वे खूब प्यार लुटा रहे हैं। फोटो के साथ साथ आरजे अनमोल ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।
अनमोल ने कैप्शन में अमृता के मां बनने के बाद उनके बेटे की जिम्मेदारी को बखूबी सराहा है। उन्होंने लिखा कि 'अमृता का वीर को फीड कराते हुए देखना मेरे लिए सबसे खूबसूरत नजारा है, यह काफी अनोखा और मैजिकल है। मां होना एक मुश्किल जिम्मेदारी है लेकिन अमृता चेहरे पर मुस्कान के साथ यह सब आसानी से कर लेती हैं। मैं सलाम करता हूं तुम्हें, अपनी मां को बल्कि इस धरती पर हर मां को।'
अनमोल के खूबसूरत विचारों की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अमृता व्हाईट टॉप और ब्लू जीन्स में नजर आ रही हैं। वह कैमरे के सामने पीठ कर बैठी हैं और बेटा वीर उनकी गोद में है। अमृता जब से मां बनी हैं वो अपने बच्चे की तस्वीरें फैंस संग साझा करती रहती हैं।
गौरतलब है कि 15 मई 2016 को अमृता और अनमोल ने गुपचुप तरीके से शादी की थी जिसमें घरवाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी से पहले अमृता और अनमोल ने सात साल तक एक दूसरे को डेट किया था। अमृता को फिल्मों में अंतिम बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'ठाकरे' में देखा गया था।