Mardaani 3 Trailer: ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज, रानी मुखर्जी का दिखा दबंग अंदाज; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
Mardaani 3 Trailer: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बार भी दबंग पुलिस ऑफिसर के रोल में वह नजर आ रही हैं। जानिए, ट्रेलर में क्या कुछ खास है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। एक बार फिर वह दबंग पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख रही हैं। इस बार उनका किरदार जिस केस को वह हैंडल करेगा, वह काफी खतरनाक होने वाला है। देखिए, कैसा है फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर। फिल्म के ट्रेलर के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट भी शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
ट्रेलर में नए दुश्मनों से हुआ शिवानी शिवाजी रॉय का सामना
फिल्म ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर में रानी मुखर्जी के एंट्री अपने पुराने किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के तौर पर होती है। शिवानी को इस बार एक नया केस सॉल्व करने को दिया जाता है। इस बार वह लापता लड़कियों को बचाने और खोजने के मिशन पर हैं। एक बार इस फिल्म में महिलाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाया गया है। फिल्म ‘शैतान’ फेम जानकी बोड़ीवाला ने भी एक अहम किरदार इसमें निभाया है।
ये खबर भी पढ़ें: ‘यह सच नहीं लगता…’ रानी मुखर्जी ने करियर जर्नी को किया याद, बॉलीवुड में पूरे किए 30 साल
विलेन के किरदार में कौन दिखा?
फिल्म ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर में इस बार विलेन के तौर पर एक महिला नजर आती हैं। इस किरदार को मल्लिका प्रसाद निभा रही हैं। वह लड़कियों को गायब करने वाला गैंग चलाती हैं। ट्रेलर में उनका अंदाज काफी डरावना है, अभिनय भी इंप्रेस करता है।
फिल्म ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर के साथ रिलीज डेट भी शेयर की गई है। यह फिल्म इस महीने रिलीज होगी। फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी। ‘मर्दानी 3’ को यशराज फिल्म ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के डायरेक्टर अभिराज मीनावाला हैं।