फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry: आर माधवन की 'रॉकेट्री' ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर हुआ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

Sun, 12 Jun 2022 04:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 12 Jun 2022 04:37 PM IST
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect: R madhavan film screened at times square billboard see video
रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट - फोटो : सोशल मीडिया

कान फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाने के बाद आर माधवन के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस फिल्म के ट्रेलर को दुनिया के सबसे बड़े बिलबोर्ड टाइम्स स्क्वायर पर रविवार को प्रदर्शित किया गया। माधवन ने टाइम्स स्क्वायर का यह वीडियो फैंस संग सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें माधवन के साथ नंबी नारायण भी दिख रहे हैं जिन पर यह फिल्म आधारित है।

Rocketry The Nambi Effect: R madhavan film screened at times square billboard see video
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
माधवन ने कही ये बात

वीडियो को शेयर करते हुए माधवन ने लिखा, 'टाइम्स स्क्वायर के नैस्डैक बिलबोर्ड पर रॉकेट का ट्रेलर लॉन्च।' वीडियो में देखा जा सकता है कि नंबी एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं वहीं माधवन उनके बगल में खड़े हैं। वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों को उनके आसपास देखा जा सकता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

Rocketry The Nambi Effect: R madhavan film screened at times square billboard see video
'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट'
सेलेब्स दे रहे रिएक्शन 

माधवन के इस पोस्ट पर सेलेब्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक्ट्रेस आंचल अग्रवाल ने वीडियो पर कमेंट किया, 'आपके लिए बहुत खुश हूं।' वहीं, ईशा देओल ने इसे शानदार बताया। इसके अलावा रोहित रॉय ने लिखा, 'वाह! मुबारक मेरे भाई।' सेलेब्स के अलावा यूजर्स भी अपने फेवरेट एक्टर के पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अद्भुत! शुभकामनाएं! विश्वास नहीं हो रहा है कि हम आपसे मिले हैं।' जबकि एक ने कहा, 'वास्तव में अद्भुत, मैडी !!! फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।' इसके अलावा कई फैंस इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी बनाकर अपने फेवरेट एक्टर पर प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect: R madhavan film screened at times square billboard see video
फिल्म 'रॉकेट्री -द नांबी इफेक्ट'! - फोटो : insta

बता दें कि कान 2022 में वाहवाही लूटने के बाद रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट की टीम अब 12 दिनों के प्रचार दौरे के लिए अमेरिका पहुंच गई है। यह फिल्म एक जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म भारतीय वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed