फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rubina Dilaik: आईएएस बनना चाहती थीं टीवी की 'छोटी बहू', 'किन्नर' बनकर दर्शकों के दिलों पर किया राज

Fri, 26 Aug 2022 08:37 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 26 Aug 2022 08:37 AM IST
विज्ञापन
Rubina dilaik birthday special know about bigg boss winner and chhoti bahu fame actress
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम

छोटे पर्दे पर हमेशा संस्कारी बहू और बेटी के रूप में नजर आई रुबीना दिलैक काफी बोल्ड और बिंदास हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। रुबीना टीवी की पहली बहू हैं जिन्होंने किन्नर बहू बनकर लोकप्रियता हासिल की थी। उनके इस किरदार को काफी प्यार भी मिल चुका है। आज रुबीना अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस खास मौके पर आपको अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। 

Rubina dilaik birthday special know about bigg boss winner and chhoti bahu fame actress
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

26 अगस्त 1987 को हिमाचल में जन्मीं रुबीना दिलैक छोटे पर्दे की बड़ी स्टार हैं। उन्होंने साल 2006 में मिस शिमला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और जीत का ताज अपने नाम किया था। रुबीना एक आईएएस अफसर बनना चाहती थीं। उसके लिए उन्होंने तैयारी भी की थी, लेकिन किस्मत का खेल था कि वो एक अभिनेत्री बन गई। उन्होंने छोटे पर्दे पर सीरियल 'छोटी बहू' के जरिए कदम रखा। इस शो में रुबीना की अदायगी को काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह', 'देवों के देव महादेव', 'तू आशिकी' जैसे कई शो में काम किया है, सभी शो में अभिनेत्री को काफी पसंद किया गया है।

Rubina dilaik birthday special know about bigg boss winner and chhoti bahu fame actress
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

रुबीना दिलैक ने टीवी के सबसे कन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया था। उनके पति अभिनव भी इस शो का हिस्सा थे। सबको हराते हुए रुबीना बिग बॉस 14 की विजेता बनी थीं। जिसके बाद उनका नाम सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हुआ था। रुबीना ने 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में भी काम किया है। इस शो में वह एक किन्नर बहू के रूप में भी नजर आई थीं। इस शो में फैंस को उनकी एक्टिंग पसंद आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rubina dilaik birthday special know about bigg boss winner and chhoti bahu fame actress
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram

रुबीना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी की हैं। दोनों की शादी 21 जून 2018 को हुई थी। रुबीना अक्सर अपने पति संग अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। रुबीना की सोशल मीडिया पर बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अपने फैंस को अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से मनोरंजन करती रहती हैं। बहुत जल्द वह झलक दिखला जा 10 में भी नजर आने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed