{"_id":"5cee7b02bdec22073e11826e","slug":"sai-pallavi-reveals-why-she-rejected-2-crores-fairness-cream-ad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2 करोड़ की डील ठुकराने वाली तेलुगू अभिनेत्री साई पल्लवी बोलीं- 'मैं भारतीय हूं इसलिए ऐसे...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2 करोड़ की डील ठुकराने वाली तेलुगू अभिनेत्री साई पल्लवी बोलीं- 'मैं भारतीय हूं इसलिए ऐसे...'
अचानक 2 करोड़ के फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने से मना कर चर्चा में आईं साई पल्लवी ने अब जाकर इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में तेलगु अभिनेत्री ने बताया है कि आखिर उन्होंने फेयरनेस क्रीम का 2 करोड़ का विज्ञापन करने से क्यों इंकार कर दिया।
2 of 6
साईं पल्लवी
साई ने बताया- वो फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन नहीं कर सकती थीं क्योंकि वो भारतीय हैं और उनका रंग सही है। साई का मानना है कि इस तरह के विज्ञापन लोगों को खासकर महिलाओं को गलत संदेश देते हैं, इसलिए वो ऐसे किसी भी कैंपेन का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।
3 of 6
साईं पल्लवी
बता दें साई ने अपनी पहली ही फिल्म 'फिदा' से दर्शकों का दिल जीत लिया था। पल्लवी अपने अलग रोल के लिए जानी जाती हैं। साई की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनकी हर छोटी से छोटी बात फैंस जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
साईं पल्लवी
साल 2014 में जब वह TSMU में पढ़ाई कर रही थी, तब निर्देशक अल्फोंज पुथरिन ने साई पल्लवी को फिल्म 'प्रेमम' में 'मलार' की भूमिका के लिए ऑफर दिया। इसके लिए उन्हें साउथ का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।
विज्ञापन
5 of 6
साईं पल्लवी
बता दें कि पल्लवी को अपना चेहरा जस का तस पेश करना पसंद है. वो ज्यादा मेकअप में विश्वास नहीं करती और यही वजह है कि वह सिने प्रेमियों के बीच जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हैं। साई पल्लवी 'सिंघम' का किरदार निभाने वाले सुपरस्टार सूर्या के साथ 'एनजीके' में नजर आएंगी। जो कि कल रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।