फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसों के लिए हद से गुजर जाने को तैयार हैं सैफ अली खान, लालच और प्यार के बीच की कहानी है 'बाजार'

Wed, 26 Sep 2018 11:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan and  Rohan Mehra upcoming film Bazaar trailer out watch here
baazar
सैफ अली खान की नई फिल्म 'बाजार' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और देखते ही देखते फैंस के बीच यह आग की तरह फैल गया है। 3 मिनट का यह ट्रेलर काफी दिलचस्प लग रहा है। इस फिल्म में सैफ अली खान, चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे के साथ अभिनेता विनोद मेहरा के बेटे रोहन विनोद मेहरा भी डेब्यू करने जा रहे हैं। 
Saif Ali Khan and  Rohan Mehra upcoming film Bazaar trailer out watch here
baazar
सैफ ने इस फिल्म में बिजनेसमैन की भूमिका अदा की है, जिन्हें मार्केट का किंग बनना है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह ने सैफ की लव इंटरेस्ट का किरदार अदा किया है,जबकि राधिका आप्टे सैफ की कर्मचारी की भूमिका में हैं। रोहन इस फिल्म में रिजवान अहमद के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसे शकुन कोठारी से बिजनेस के गुण सीखने में दिलचस्पी है।
Saif Ali Khan and  Rohan Mehra upcoming film Bazaar trailer out watch here
baazar
एक जगह सैफ का किरदार शकुन अपने दोस्त से पूछता है- 'वर्ल्ड के बेस्ट मैराथन रनर का नाम बता?' शकुन का दोस्त ये नाम नहीं जानता था और इसके बाद शकुन अपने दोस्त से पूछता है '100 मीटर चैंपियन' तो इस सवाल के जवाब में शकुन का दोस्त तुरंत जवाब देते हुए कहता है- 'उसैन बोल्ट'। इसके बाद सैफ का किरदार कहता है कोई भी मैराथन जीतने वाले को याद नहीं रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan and  Rohan Mehra upcoming film Bazaar trailer out watch here
baazar
इससे एक बात तो जाहिर है कि सैफ का किरदार शकुन पैसा तो बनाना चाहता है, लेकिन बिना इंतजार किए हुए सबसे आसान रास्तों के जरिए। इस फिल्म में सैफ अली खान बहुत ही दमदार भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देख कर तो ऐसा लगता हैं कि लालच और प्यार के बीच झूलती 'बाजार' की कहानी लोगों के दिल को बहुत ही ज्यादा पंसद आई है।

यहां देखें ट्रेलर
विज्ञापन
Saif Ali Khan and  Rohan Mehra upcoming film Bazaar trailer out watch here
baazar
राधिका आप्टे और सैफ अली खान इससे पहले सेक्रेड गेम्स में एक साथ नजर आ चुके हैं और फिर से ये जोड़ी 'बाजार' के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही है। फिल्म का निर्देशन गौरव चावला ने किया है, जबकि इसका स्क्रीनप्ले निखिल आडवानी, परवेज शेख और असीम अरोरा ने मिलकर लिखा है। फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed