फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमृता से तलाक लेने के बाद सैफ को देने पड़े थे इतने करोड़ रुपए, आधी रकम तो किस्तों में चुकानी पड़ी

Fri, 16 Aug 2019 05:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 16 Aug 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Birthday he Paid 5 crore To Amrita Singh first wife After Divorced
Saif And Amrita - फोटो : social media

सैफ अली खान आज अपना 49वां बर्थडे मना रहे हैं। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी के बेटे सैफ का जन्म 16 अगस्त 1970 को दिल्ली में हुआ था। सैफ ने 1993 में फिल्म परम्परा से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। सैफ ने 1991 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों 2004 में अलग हो गए थे। लेकिन दोनों किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। सैफ जहां अपनी आने वाली फिल्मों के लेकर चर्चा में रहते हैं वहीं अमृता अपनी बेटी सारा अली खान को लेकर। सैफ की पहली पत्नी अमृता उनसे उम्र में करीब 12 साल बढ़ी थीं लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर शादी। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा था कि अमृता ने मुझसे  5 करोड़ रुपए देने को कहा था लेकिन उस वक्त मेरी स्थिति ऐसी नहीं थी कि पूरे पैसे दे पाऊं। 

Saif Ali Khan Birthday he Paid 5 crore To Amrita Singh first wife After Divorced
saif ali khan, amrita singh, soha ali khan - फोटो : social media

सैफ और अमृता सिंह की पहली मुलाकात साल 1992 में हुई थी। उस समय अमृता बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं और सैफ 'बेखुदी' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे थे। 'बेखुदी' फिल्म को राहुल रवैल डायरेक्ट कर रहे थे। राहुल रवैल अमृता सिंह के करीबी दोस्त थे। इसलिए वह चाहते थे कि 'बेखुदी' फिल्म की स्टारकास्ट के साथ अमृता सिंह का फोटोशूट हो। सैफ 'बेखुदी' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे थे लिहाजा इस फोटोशूट के दौरान ही अमृता और सैफ की पहली मुलाकात हुई। 

Saif Ali Khan Birthday he Paid 5 crore To Amrita Singh first wife After Divorced
amrita saif

इस फोटोशूट के दौरान सैफ अमृता के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे थे। सैफ को ऐसा करते हुए अमृता ने नोटिस कर लिया था। यह वाकया दोनों की पहली नजर का प्यार तो नहीं था लेकिन वजह से दोनों एक दूसरे की तरफ आकर्षित जरूर हो गए थे। इस फोटोशूट के बाद सैफ के दिल में अमृता के लिए एक खास जगह जरूर बन गई थी। सैफ अमृता से दोबारा मिलने के लिए इतने उतावले थे कि उन्होंने अमृता सिंह को फोन तक कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Birthday he Paid 5 crore To Amrita Singh first wife After Divorced
amrita saif

सैफ ने अमृता से फोन पर उनसे डिनर पर चलने को कहा। यह सुनकर अमृता चौंक गई थी। अमृता ने सैफ को बाहर जाने से मना कर दिया लेकिन उन्हें घर में साथ में खाना खाने को कहा। अमृता के कहने पर सैफ तुंरत उनके घर डिनर करने के लिए चले गए। जिस वक्त सैफ अमृता के घर आए थे तब अमृता ने बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया था। अमृता को ऐसे देखकर सैफ उनकी तरफ और आकर्षित हो गए। हालांकि सैफ को यह भी लगा कि मेरे घर आने पर अमृता ने न तो मेकअप किया और न ही तैयार हुईं।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Birthday he Paid 5 crore To Amrita Singh first wife After Divorced
सैफ अमृता - फोटो : सोशल मीडिया

 इसके बाद सैफ और अमृता ने अपने जिंदगी से जुड़ी हर चीज एक दूसरे को बताई। यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे को Kiss भी किया। इसके बाद सैफ और अमृता को अहसास हुआ कि दोनों एक दूसरे को बेइंतहा प्यार करने लगे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed