जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से पाकिस्तानी बौखलाए हुए हैं। वो भारतीयों को ट्रोल करने की पूरी कोशिश करने में लगे हुए हैं लेकिन उन्हें हर बार ऐसा जवाब मिल रहा है कि मुंह की खानी पड़ रही है। कुछ ऐसा ही हुआ मशहूर सिंगर अदनान सामी के साथ, जब उन्हें कुछ पाकिस्तानी ट्रोल करने लगे।
पाकिस्तानी ट्रोलर ने अदनान सामी से पूछा कश्मीर पर सवाल, सिंगर ने कहा- उसमें अपनी नाक मत घुसाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदनान सामी ब्रिटेन में पैदा हुए और पहले कनाडा की नागरिकता रखते थे। वे पाकिस्तानी मूल के हैं। उन्हें 2016 में भारतीय नागरिकता मिली थी। 15 अगस्त को अदनान का जन्मदिन होता है, इसलिए कुछ पाकिस्तानी ट्रोलर्स ने इसका फायदा उठाकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक पाकिस्तानी ट्रोलर ने अदनान से कश्मीर पर बोलने के लिए कहा। ट्रोलर ने ट्वीट किया- 'अदनान सामी अगर हिम्मत है तो कश्मीर मुद्दे पर मैसेज करें और फिर देखे तेरा ये इंडिया तेरा क्या हाल करता है।'
अदनान सामी ने इस सवाल पर पाकिस्तानी ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया। अदनान ने रिप्लाई करते हुए लिखा- 'जरूर.. कश्मीर भारत का एक अभिन्न हिस्सा है। जो चीजें तुम्हारी नहीं हैं, उनमें अपनी नाक घुसाना बंद करो।'
Sure...Kashmir is an integral part of India. Don’t poke your nose in things that do NOT belong to you! https://t.co/SPoTZPElka
इसके अलावा ट्विटर पर एक और पाकिस्तानी ट्रोलर ने सामी से पूछा कि उनके पिता कहां पैदा हुए और कहां मरे। इसके जवाब में सामी ने कहा- 'मेरे पिता 1942 में भारत में पैदा हुए, 2009 में भारत में ही मरे। आगे।'
My father was born in 1942 in India & died in 2009 in India!!! Next! https://t.co/M11nbQonWh