भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका जादू बड़े पर्दे के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी देखनो को मिलता है। मोनालिसा अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं जो वायरल हो जाते हैं। ऐसे में उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
दुल्हन के अवतार में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने किया डांस, वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल मोनालिसा ने हाल ही में कुछ वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए है। जिसमें वो बॉलीवुड के गानों पर डांस करते नजर आ रही हैं। पहले वीडियो में मोनालिसा सोनाक्षी सिन्हा के गाने 'छम्मक छल्लो छैल छबीली' पर डांस कर रही हैं।
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on
वहीं दूसरे वीडियो में मोनालिसा दुल्हन के अवतार में 'साहो' के गाने पर साइको सैंया पर डांस कर रही हैं। वीडियो में मोनालिसा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और एक दम मस्ती भरे अंदाज में डांस करते नजर आ रही हैं।
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on
बता दें कि मोनालिया भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इन फिल्मों की लिस्ट में 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी फिल्में शामिल हैं।
पढ़ें: मोनालिसा का डांडिया लुक आउट, टीवी सेट पर दिखा नवरात्रि का रंग
गौरतलब है कि मोनालिसा ने सलमान खान के शो बिग बॉस के घर में ही भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। वहीं फिलहाल मोनालिसा स्टार प्लस के टीवी शो 'नजर' में नजर आ रही हैं।
पढ़ें: ड्राइवर बन भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने ली सेट पर एंट्री, यूजर्स बोले- कहां तक जाती है ये बस