बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। वहीं साथ ही त्योहारों और सामाजिक मुद्दों पर भी वो अपनी बात रखती हैं। लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक्ट्रेस ने एक बड़ी भूल कर दी जिससे वो ट्रोल हो गईं।
15 अगस्त को बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दी 'गणतंत्र दिवस' की बधाई, सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे किया ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल ईशा गुप्ता ने 15 अगस्त की सुबह ट्वीट करते हुए लिखा- 'आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाए.. जय हिंद!' इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने ईशा गुप्ता को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
पढ़ें: ट्रोलर्स ने दी ईशा गुप्ता को कपड़े पहनने की सलाह, इस सिंगर ने दिया ऐसा जवाब कि बोलती हो गई बंद
बता दें कि ईशा को जैसे ही अपनी गलती का अहसास हुआ उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया और उनके अकाउंट से दूसरा ट्वीट किया गया। जिसमें लिखा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। लेकिन इसके पहले ही ईशा के ट्वीट के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए थे। वहीं कई ऐसे मैसेज उस अकाउंट से देखने को मिले जिससे ये लगता है कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।
Finally got the account back in order. Thanks to a lot of people who informed me on IG. (P.S-don’t change your password if you get a mail about any suspicious activity on twitter and asks you to change the password as that can lead to hacking).
ईशा के पोस्ट पर यूजर्स ने कई कमेंट किए थे। एक यूजर ने लिखा- 'अभी लगता है रात की उतरी नहीं है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'इससे अच्छा तो आप विश ही नहीं करते।' एक और यूजर ने लिखा- ईशा गुप्ता को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
Esha gupta ko bhi holi ki badhaiyan.
वहीं कुछ यूजर्स ने आलिया भट्ट को जोड़ते हुए ईशा को ट्रोल करते हुए लिखा- हमको ज्वाइल कर लो। वहीं एक यूजर ने ड्रीम गर्ल का एक स्क्रीनशॉट लगाते हुए कहा- स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस, दोनों अलग अलग होते हैं क्या।
Alia Bhatt to Esha Gupta rn 😂😂 pic.twitter.com/x05raAeZvZ