सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में सारा, सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आएंगी। हाल ही में सारा का एक वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सैफ अली खान की बेटी का ऐसा वीडियो सामने आया, आखिर ये क्या कर रही हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये एक पुराना वीडियो है जिसमें सारा फिल्म 'आशिकी 2', का गाना 'तुम ही हो' गाती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सारा अपने कुछ दोस्तों के साथ हैंग आउट कर रही हैं। वीडियो में सारा का वजन भी काफी बढ़ा हुआ लग रहा है।
Watch Old Video of Sara Ali Khan hanging out with her friends. @Bollywood ❤ ❤️ ❤️ A post shared by Bollywood (@bollywood) on
अब सारा ने बॉलीवुड में एंट्री के लिए अपना काफी वजन लूज किया है। वजन कम करने के बाद सारा में कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन आया है। बता दें कि सारा की डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर हैं।
A post shared by Sara Ali Khan Pataudi (@saraalikhan1) on
फिल्म को लेकर सारा के पैरेंट्स अमृता सिंह और सैफ अली खान भी काफी एक्साइटेड हैं। इस बारे में सैफ ने कहा था, 'सारा बहुत पैशनेट है। मुझे खुशी है कि उसकी पहली फिल्म आ रही है। मैंने उससे बस एक ही बात कही कि अपने काम के लिए हमेशा ईमानदार रहना।'
वहीं सारा की सौतेली मां करीना कपूर भी सारा के काम से काफी खुश हैं। रियल लाइफ में भी करीना और सारा की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। करीना सारा को उनका करियर बनाने में सपोर्ट कर रही हैं। फिल्म 'केदारनाथ' से सारा का लुक भी सामने आ चुका है।