सब्सक्राइब करें

सैफ की बेटी कर रही अनिल कपूर के बेटे को डेट, तस्वीरों ने खोली पोल

amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Fri, 31 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Saif's daughter Sara dating Anil Kapoor's son Harshvardhan Kapoor, pictures reveal all
सारा अली खान, हर्षवर्धन कपूर
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान डेब्यू को लेकर इतनी चर्चा में नहीं रहीं जितना कि वो अपनी पर्सनल लाइफ  को लेकर। कभी उनका नाम एक मंत्री के पोते के साथ जुड़ा तो कभी उन्हीं के एक फ्रेंड के साथ। लेकिन अब जो खबर है वो चौंका देगी।
Trending Videos
Saif's daughter Sara dating Anil Kapoor's son Harshvardhan Kapoor, pictures reveal all
सारा अली खान, हर्षवर्धन कपूर
सारा अली खान किसी और को नहीं बल्कि अनिल कपूर के बेटे को डेट कर रही हैं। स्पॉटबॉय डॉट कॉम में छपी एक खबर के मुताबिक, हाल ही में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को सारा के साथ मुंबई के रेस्टोरेंट में देखा गया। दोनों काफी करीब बैठे हुए थे और एक-दूसरे के साथ काफी सहज लग रहे थे। दोनों एक दूसरे में इतना खोए हुए थे कि उन्हें किसी और की परवाह ही नहीं थी। इस वेबसाइट के मुताबिक, सारा अली खान और हर्षवर्धन कपूर एक-दूसरे को बेबी कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saif's daughter Sara dating Anil Kapoor's son Harshvardhan Kapoor, pictures reveal all
हर्षवर्धन कपूर
अब ये खुलासा काफी चौंकाने वाला है। वैसे धुआं वहीं उठता है जहां आग होती है। इस केस में कुछ ऐसा ही लग रहा है। कुछ देर पहले ही हर्षवर्धन कपूर ने एक लड़की की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि वो लड़की सारा अली खान ही हैं।

हालांकि बाद में हर्षवर्धन ने अपने इस ट्वीट और फोटो को डिलीट कर दिया।

Saif's daughter Sara dating Anil Kapoor's son Harshvardhan Kapoor, pictures reveal all
सारा अली खान, हर्षवर्धन कपूर
उस तस्वीर पर हर्षवर्धन कपूर ने कैप्शन लिखा, 'रोजमर्रा की चीजों में आप खूबसूरती ढूंढिए और उसे अपने कैमरों में कैद करना ना भूलें और इसके लिए आप हमेशा उन लोगों को चुन सकते हैं जिन्हें आप प्यार करते हैं।'
विज्ञापन
Saif's daughter Sara dating Anil Kapoor's son Harshvardhan Kapoor, pictures reveal all
सारा अली खान, हर्षवर्धन कपूर
कुछ वक्त पहले सारा और हर्षवर्धन को करीना की डिलीवरी के दौरान उनके घर साथ में देखा गया था। लेकिन अब इस अफेयर की खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed