{"_id":"5c4c3eb6bdec22736736636f","slug":"salman-khan-and-aishwarya-rai-were-seen-together-in-subhash-ghai-birthday-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सुपरहिट डायरेक्टर की बर्थडे पार्टी में एक साथ नजर आए सलमान-ऐश्वर्या, देखें सभी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस सुपरहिट डायरेक्टर की बर्थडे पार्टी में एक साथ नजर आए सलमान-ऐश्वर्या, देखें सभी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 26 Jan 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
bollywood
Link Copied
बीती 24 जनवरी को हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक सुभाष घई का 74वां बर्थडे था। इस मौके पर उन्होंने फिल्म जगत से जुड़ी कुछ खास हस्तियों को इस सेलिब्रेशन में शामिल किया। ऐसे में पार्टी में सुभाष की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का नाम भी शामिल था। गौरतलब है कि ये दोनों इस बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आए थे। ये पार्टी सुभाष की बेटी मेघना घई पुरी ने मुंबई में आयोजित की थी।
Trending Videos
2 of 6
bollywood
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, श्रेयस तलपड़े, सोनू निगम, गायिका अलका यागनिक, सुखविंदर, सतिश कौशिक इस बर्थडे सेलीब्रेशन में शरीक हुए थे। जब सुभाष से इस पार्टी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मेरे साथी यहां इस मौके पर रहे और सभी ने मेरे प्रति प्यार दिखाया जो आपको जीवन के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
bollywood
लेकिन इस पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र सलमान खान और ऐश्वर्या राय रहे। क्योंकि एक बार फिर वह किसी फंक्शन में एक छत के नीचे दिखाई दिए। बता दें कि इससे पहले बीते वर्ष मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में ऐश्वर्या और सलमान को एक साथ देखा गया था।
4 of 6
bollywood
पार्टी में माधुरी दीक्षित भी बहुत खूबसूरत अंदाज में दिखाई दीं। बता दें कि सुभाष घई ने हिंदी सिनेमा में कामयाबी का वो दौर देखा है, जब सितारे उनकी फिल्म में काम पाने के लिए उनके दफ्तरों के चक्कर लगाया करते थे। घई ने अपने करियर की सबसे बड़ी गलती की यश चोपड़ा की लीक पर चलने की। इस कोशिश की पहली कड़ी परदेस तो सुपर हिट रही, लेकिन पहले ताल और फिर यादें ने उनके तिलिस्म को चूर-चूर कर दिया। जानते हैं सुभाष घई निर्देशित 5 उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने उनसे शो मैन का तमगा छीन लिया।
विज्ञापन
5 of 6
bollywood
सुभाष घई ने अपने करियर में बतौर डायरेक्टर आखिरी दांव खेला था पांच साल पहले फिल्म कांची में। इस फिल्म में दो नए चेहरे नजर आए एक थीं मिष्टी और दूसरे कार्तिक आर्यन। इनके अलावा फिल्म में ऋषि कपूर और मिथुन चक्रवर्ती भी थे। फिल्म की कहानी एक लड़की को देश में होते अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते दर्शाती है। इस फिल्म के बाद सुभाष घई ने कोई भी फिल्म डायरेक्ट नहीं की है, और हिंदी सिनेमा ने भी 2015 में उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर रिटायर घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X